Weather Forecast: शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत के कई राज्य, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

दिल्ली एनसीआर समेत देश के तमाम राज्य शीतलहर की चपेट में है. उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे और ठंड को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली में हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है.

Credit-(X)

नई दिल्ली, 3 जनवरी : दिल्ली एनसीआर समेत देश के तमाम राज्य शीतलहर की चपेट में है. उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे और ठंड को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली में हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण 6 जनवरी तक तेज हवाओं और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तामपान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी के अनुसार दिल्ली में गुरुवार को लगातार चौथे दिन भीषण ठंड की स्थिति बनी रही. पश्चिम दिल्ली में कोहरे और ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यह भी पढ़ें : Ghaziabad: भाजपा युवा मोर्चा का खोड़ा मंडल अध्यक्ष गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार

पंजाब के तरनतारन, गुरदासपुर, जालंधर, अमृतसर में भी अत्यधिक ठंड की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, हरियाणा के कुछ इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. गाजियाबाद में भी हालात वैसे ही हैं. शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं दिन में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है. दिन में दाेपहर बाद हल्की धूप खिलने का अनुमान है. आज हवा की गति 10 किमी प्रति घंटा से चल रही है.

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में पछुआ ने ठंड बढ़ाई है. इस वजह से यहां पारा 4 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. कानपुर शहर में पारा 5 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है. ग्रामीण क्षेत्रों में भी गलन पड़ रही है. लखनऊ में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अगले 24 घंटे में प्रदेश का अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा दर्ज किया जा सकता है.

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, अयोध्याश समेत कई जिलों में आज के लिए कड़ाके की ठंड पड़ने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. उधर, उत्तर प्रदेश के छोटे शहरों और कस्बों में भी सर्दी ने लोगों को परेशान कर दिया है. आज से यूपी में मौसम शुष्क रहने का संकेत जारी किया है.

विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी रहने वाला है. मौसम विभाग ने ये भी अनुमान जताया है कि 6 जनवरी को सहारनपुर, मुजफ्फरनगर सहित आसपास के कुछ जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है. जौनपुर में गलन व ठिठुरन भरी ठंड लगातार जारी है. सड़कें खेत खलिहान कोहरे की चादरों में ढक गए है. कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. न्यूनतम तापमान सुबह 8 बजे तक 8 डिग्री मापी गयी है. विजिबिलिटी बहुत कम है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट