देश

Weather Forecast: कश्मीर में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी का पूवार्नुमान

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में रविवार की सुबह मौसम शुष्क रहा लेकिन मौसम विभाग ने यहां अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है.

Weather Forecast: कश्मीर में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी का पूवार्नुमान
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी (फोटो क्रेडिट्स: ट्विटर)

श्रीनगर, 14 मार्च : जम्मू-कश्मीर और लद्दाख (Jammu and Kashmir and Ladakh) में रविवार की सुबह मौसम शुष्क रहा लेकिन मौसम विभाग ने यहां अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा है, "रविवार दोपहर तक मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, कश्मीर के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और और जम्मू में बादल छाए रहने की संभावना है."

इस बीच श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री, पहलगाम में 0.6 और गुलमर्ग में माइनस 2.2 डिग्री दर्ज किया गया. लद्दाख के लेह शहर में न्यूनतम तापमान माइनस 2.7, कारगिल में माइनस 4.3 डिग्री रहा. वहीं द्रास के आंकड़े उपलब्ध नहीं हो सके. यह भी पढ़ें : Jammu Kashmir: ये हैं घाटी के 9 मोस्ट वांटेंड आतंकी, जम्मू-कश्मीर में आतंक फैलाने वाले दहशतगर्दों का पोस्टर जारी

जम्मू में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री, कटरा में 13.4, बटोटे में 7.8, बेनिहाल में 7.0 और भद्रवाह में 6.5 डिग्री रहा.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2021 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).