Weather Forecast: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों के लिए मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

देश के अधिकांश राज्यों में इन दिनों झमाझम बारिश हो रही है. भारी बारिश के चलते कई राज्यों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं. पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बारिश आफत बनकर टूट रही है.

Representational Image | PTI

नई दिल्ली: देश के अधिकांश राज्यों में इन दिनों झमाझम बारिश हो रही है. भारी बारिश के चलते कई राज्यों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं. पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बारिश आफत बनकर टूट रही है. पहाड़ों बारिश की वजह से लैंडस्लाइड की घटनाएं भी बढ़ गई हैं. इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले चार-पांच दिनों के लिए देशभर में बारिश का अलर्ट जारी किया है. आने वाली 15 जुलाई तक देशभर के करीब सभी हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग (IMD) ने गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार मेघायल सहित कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है.

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की आशंका में 13 जुलाई से 15 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. महाराष्ट्र के पांच जिलों - पुणे, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सतारा के लिए शुक्रवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में भारी बारिश के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है.

कोंकण और गोवा

आईएमडी ने कोंकण और गोवा क्षेत्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें शुक्रवार को 115.6 से 204.4 मिमी तक बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है. पूर्वानुमान के मुताबिक यह भारी बारिश 15 जुलाई तक जारी रहने की उम्मीद है.

मेघालय

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में अत्यधिक भारी वर्षा होने की भविष्यवाणी की गई है, शुक्रवार को मेघालय के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है.

गुजरात

गुजरात के कुछ हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट की घोषणा की गई है, आईएमडी ने बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. अहमदाबाद में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य के बाकी हिस्सों में भी आंधी और बिजली गिरने की संभावना है. शुक्रवार को सौराष्ट्र और कच्छ के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है.

उत्तराखंड

IMD ने शुक्रवार को उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है और राज्य के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा. नई दिल्ली में क्षेत्रीय मौसम केंद्र के अनुसार, 17 जुलाई तक शहर में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है.

आने वाले दिनों में इन राज्यों में बारिश

आईएमडी के अनुसार, 15 जुलाई तक कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, गुजरात क्षेत्र और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी होने की संभावना है. तटीय कर्नाटक के लिए 13 से 15 जुलाई तक बहुत भारी बारिश के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है.

तेलंगाना, केरल और माहे, और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में शुक्रवार से 15 जुलाई तक अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होगी. तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 14 और 15 जुलाई को और रायलसीमा में 15 जुलाई को भारी वर्षा होगी.

अगले 5 दिनों में गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. 15 जुलाई तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.

15 जुलाई तक उत्तराखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है; 14 जुलाई तक पूर्वी उत्तर प्रदेश; शुक्रवार से 15 जुलाई तक पूर्वी मध्य प्रदेश; 13 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश; शुक्रवार और शनिवार को जम्मू; शुक्रवार को उत्तरी हरियाणा; 15 जुलाई तक पूर्वी राजस्थान; 13 से 15 जुलाई तक विदर्भ में भारी बारिश का अनुमान है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड