Weather Forecast: दिल्ली-पंजाब में घना कोहरा, अगले हफ्ते उत्‍तराखंड में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने बताया कि 25 से 28 फरवरी तक उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है.

कोहरा| प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में दिन का तापमान बढ़ने लगा है. लेकिन दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर भारत के कई हिस्सों में सुबह की शुरुआत अभी भी घने कोहरे के साथ देखी जा रही है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि आने वाले दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे की संभावना है. मौसम एजेंसी ने अपने अखिल भारतीय मौसम बुलेटिन में कहा कि 21 और 22 फरवरी की सुबह के समय दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा छा सकता है. आईएमडी ने कहा कि 21 फरवरी को राजस्थान के कुछ हिस्सों में घने कोहरे छा सकता है.

मौसम विभाग ने बताया कि 25 से 28 फरवरी तक उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है. 25 व 26 फरवरी को पर्वतीय इलाकों में 1-2 सेमी तक बारिश और 10-20 सेमी तक बर्फबारी हो सकती है. 27 से 28 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी होने की भी संभावना है. पहाड़ों के मौसम का असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ सकता है. Weather Update: दिल्ली ने सुबह-सुबह ओढ़ ली घने कोहरे की चादर.

मैदानी इलाकों में इन दिनों दिन के तापमान में इस बढ़ोतरी दिख रही है, लेकिन पहाड़ों पर मौसम का मिजाज बदलने पर फरवरी के अंत तक ठंड एक बार फिर बढ़ सकती है.

दक्षिण भारत में मौसम की स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए, आईएमडी ने कहा कि अगले 3 दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल सहित दक्षिण भारत के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू