एजेंसी न्यूज

राम मंदिर के लिए 115 देशों से जल मंगवाया: दिल्ली का गैर सरकारी संगठन

दिल्ली के एक गैर सरकारी संगठन ने बुधवार को दावा किया कि उसने अयोध्या में राम मंदिर के लिए 115 देशों से पानी मंगवाया है।

राम मंदिर के लिए 115 देशों से जल मंगवाया: दिल्ली का गैर सरकारी संगठन
भगवान श्री राम के मंदिर की प्रतीकात्मक तस्वीर ( फोटो क्रेडिट- ANI )

नयी दिल्ली, 25 अगस्त: दिल्ली के एक गैर सरकारी संगठन ने बुधवार को दावा किया कि उसने अयोध्या में राम मंदिर के लिए 115 देशों से पानी मंगवाया है.

गैर सरकारी संगठन 'दिल्ली स्टडी सर्किल' के अनुसार ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, कनाडा, चीन, कंबोडिया, क्यूबा, डीपीआर कांगो, फिजी,फ्रांस, जर्मनी, इटली, इंडोनेशिया, आयरलैंड, इजराइल, जापान, केन्या, लाइबेरिया, मलेशिया, मॉरिशस, म्यामां, मंगोलिया, मोरक्को, मालदीव और न्यूज़ीलैंड से जल मंगवाया गया है. यह भी पढे: 'ऑपरेशन देवी शक्ति' के तहत Afghanistan से भारत पहुंचे 800 से अधिक लोग, आज 180 लोगों को निकाले जाने की उम्मीद

इस गैर सरकारी संगठन के प्रमुख और दिल्ली से भाजपा के पूर्व विधायक विजय जॉली ने कहा कि भाजपा के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी, विश्व हिंदू परिषद के दिवंगत अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्हें ऐसा करने की प्रेरणा मिली.मोदी ने पिछले साल पांच अगस्त को राम मंदिर की आधारशिला रखी थी.

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘ ऐसे समय में जब लोग कोविड-19 महामारी की वजह से एक देश से दूसरे देश की यात्रा नहीं कर पा रहे हैं तो आस्था और विश्वास के अपने ऐतिहासिक मिशन में हम सफल हुए.  मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम सिर्फ़ अयोध्या के लोगों के लिए पूजनीय नहीं है बल्कि आधुनिक समय में दुनिया भर के लाखों लोग उनकी पूजा करते हैं. ’इस संगठन की योजना अगले महीने इस जल को अयोध्या भेजने की है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2021 01:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).