Delhi Pollution: यमुना नदी के जहरीले झाग के बीच श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, देखें वीडियो
श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में की छठ पूजा (Photo Credits: ANI)

दिल्ली में छठ पूजा के आखिरी दिन श्रद्धालुओं ने यमुना नदी के जहरीले झाग के बीच डुबकी लगाई. राजधानी के कालिंदी कुंज यमुना घाट पर श्रद्धालुओं ने छठ के आखिरी दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपना 36 घंटे लंबा व्रत तोड़ा. विशेषज्ञों के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से छोड़े जाने वाले सीवर के अशोधित पानी में फॉस्फेट और सर्फेक्टेंट की उपस्थिति नदी में झाग का एक प्रमुख कारण है.