BBC Documentary Row: बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध के खिलाफ PIL पर किरेन रिजिजू ने कहा- 'सुप्रीम कोर्ट के कीमती समय की बर्बादी'

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को उन याचिकाओं को 'सुप्रीम कोर्ट के कीमती समय की बर्बादी' बताया, जिसमें 2002 के गुजरात दंगों के संबंध में बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध को चुनौती दी गई। रिजिजू ने ट्वीट किया: इस तरह वो माननीय सर्वोच्च न्यायालय का कीमती समय बर्बाद करते हैं

(Photo Credit : Twitter)

BBC Documentary Row: केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को उन याचिकाओं को 'सुप्रीम कोर्ट के कीमती समय की बर्बादी' बताया, जिसमें 2002 के गुजरात दंगों के संबंध में बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध को चुनौती दी गई.  रिजिजू ने ट्वीट किया: इस तरह वो माननीय सर्वोच्च न्यायालय का कीमती समय बर्बाद करते हैं जहां हजारों आम नागरिक न्याय के लिए इंतजार कर रहे हैं और तारीख की मांग कर रहे हैं.

सुप्रीम कोर्ट 6 फरवरी को उस सरकारी आदेश के खिलाफ याचिकाओं पर विचार करेगा, जिसमें बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की क्लिप शेयर करने पर रोक लगा दी गई थी, डॉक्यूमेंट्री में दंगों के दौरान नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर सवाल उठाया गया है, दंगों के समय वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे. यह भी पढ़े: BBC Documentary Screening: पीएम मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर बवाल, JNU में फिल्म देख रहे छात्रों पर बिजली काटे जाने के बाद पथराव

एडवोकेट एमएल शर्मा ने भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष तत्काल लिस्टिंग के लिए याचिका का उल्लेख किया और शीर्ष अदालत 6 फरवरी को इस पर सुनवाई करने के लिए तैयार हो गई.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\