Rajasthan Assembly Bye-Election: राजस्थान की तीन विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए मतदान आरंभ

राजस्थान की तीन विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शनिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया.

मतदान (Photo Credits: File Photo)

जयपुर, 17 अप्रैल : राजस्थान (Rajasthan) की तीन विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शनिवार सुबह सात बजे मतदान (vote) शुरू हो गया. सहाडा (भीलवाड़ा), सुजानगढ़ (चूरू), और राजसमंद विधानसभा सीटों के उपचुनाव में कुल 7,43,802 मतदाता 27 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करने के लिये 1,145 मतदान केन्द्रों पर मतदान करेंगे. मतदान शनिवार शाम छह बजे तक होगा और मतगणना दो मई को होगी.

राज्य निर्वाचन आयोग (Election Commission) के प्रवक्ता ने बताया कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सुबह शुरू हो गया और सभी मतदान केंद्रों पर कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है. यह भी पढ़ें : Uddhav Thackeray ने मुंबई में ऑक्सीजन की आपूर्ति पर बैठक की अध्यक्षता की

सुजानगढ से निवर्तमान विधायक मास्टर भंवरलाल मेघवाल, सहाडा से विधायक कैलाश त्रिवेदी और राजसमंद से विधायक किरण माहेश्वरी के निधन के बाद उपचुनाव कराए जा रहे हैं. मेघवाल और त्रिवेदी कांग्रेस के विधायक थे, जबकि माहेश्वरी भाजपा विधायक थीं. दोनों ही पार्टियों ने उनके परिवार के सदस्यों को टिकट दिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Team India T20I Squads Announced: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, भारतीय टीम में चुने जाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने

GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Scorecard: शुभमन गिल की कप्तानी पारी ने गुजरात टाइटंस को फाइनल में पहुंचाया, क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से रौंदा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Scorecard: मुल्लांपुर स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 215 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Live Score Update: मुल्लांपुर में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट