एजेंसी न्यूज

Delhi Municipal By-polls: दिल्ली में पांच नगर निगम वार्ड के उपचुनाव के लिए मतदान जारी, AAP-बीजेपी में कड़े टक्कर की उम्मीद

दिल्ली के पांच नगर निगम वार्ड के उपचुनाव के लिए रविवार सुबह मतदान आरंभ हो गया. मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुआ. इस चुनाव में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच है.

Delhi Municipal By-polls: दिल्ली में पांच नगर निगम वार्ड के उपचुनाव के लिए मतदान जारी, AAP-बीजेपी में कड़े टक्कर की उम्मीद
मतदान (Photo Credits: File Photo)

नयी दिल्ली, 28 फरवरी : दिल्ली के पांच नगर निगम वार्ड (Municipal ward) के उपचुनाव के लिए रविवार सुबह मतदान (Voting ) आरंभ हो गया. मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुआ. इस चुनाव में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच है. तीनों ने कोविड-19 महामारी के बीच हो रहे इस चुनाव में अपनी-अपनी जीत का भरोसा जताया है. दिल्ली के राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के तहत दो वार्ड और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के तीन वार्ड के उपचुनाव में करीब 2.42 लाख लोग मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे.

दिल्ली के शालीमार बाग (उत्तर), रोहिणी-सी, त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी और चौहान बांगर वार्ड में उपचुनाव हो रहा है. चुनाव निकाय ने बताया कि शालीमार बाग (उत्तर) महिलाओं के लिए आरक्षित है , जबकि त्रिलोकपुरी और कल्याणपुरी एससी श्रेणी के लिए आरक्षित हैं. इन उपचुनाव को 2022 की शुरुआत में सभी 272 एमसीडी वार्ड में होने वाले चुनाव से पहले सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है. यह भी पढ़ें : IANS C-Voter Opinion Poll: केरल और तमिलनाडु में पीएम के तौर पर नरेंद्र मोदी की तुलना राहुल गांधी को पसंद कर रहे ज्यादातर लोग

अधिकारियों ने बताया कि उपचुनाव का परिणाम तीन मार्च को घोषित किया जाएगा. मतदान के लिए 327 केंद्र बनाए गए हैं और इसके लिए 26 उम्मीदवार मैदान में है. उन्होंने बताया कि कोविड-19 मरीज सरकारी दिशानिर्देशानुसार मतदान के अंतिम घंटे में वोट डाल सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2021 09:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).