Assembly By-Elections 2026: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू; कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू
बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है. चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक कड़े इंतजाम किए हैं.
Assembly By-Elections 2026: बिहार (Bihar), मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और गुजरात (Gujarat) की तीन प्रमुख विधानसभा सीटों पर उपचुनाव (Assembly By-Elections) के लिए मतदान (Voting) प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. चुनाव आयोग और संबंधित राज्य प्रशासनों ने मतदान को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं.
ईवीएम (EVM) और मतदान सामग्री के वितरण के बाद मतदान दल अपने-अपने बूथों पर पहुंचे, जहां कड़ी सुरक्षा के बीच नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. इन सीटों पर प्रचार अभियान 28 जुलाई को समाप्त हो गया था. यह भी पढ़ें: Maharashtra SIR Deadline: महाराष्ट्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के लिए बचे हैं कुछ ही दिन, जल्द पूरा करें सत्यापन
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू
बिहार: बांकीपुर सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला
पटना के शहरी क्षेत्र में स्थित बांकीपुर (Bankipur) सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प बना हुआ है. इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने युवा मोर्चा नेता नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि जन सुराज पार्टी (JSP) ने प्रशांत किशोर को चुनावी मैदान में उतारा है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की ओर से रेखा गुप्ता प्रत्याशी हैं, जिससे यहां त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है.
बांकीपुर सीट पांच बार के विधायक और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के अप्रैल में राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई थी.
मध्य प्रदेश: दतिया सीट पर पुराना चेहरा बनाम नया चेहरा
मध्य प्रदेश की दतिया (Datia) विधानसभा सीट पर बीजेपी ने पहली बार चुनाव लड़ रहे आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस की ओर से अनुभवी नेता कुंवर घनश्याम सिंह सातवीं बार इस सीट से किस्मत आजमा रहे हैं.
दतिया सीट 2 अप्रैल को खाली हुई थी, जब कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को बैंक घोटाले के मामले में सजा सुनाए जाने के बाद जनप्रतिनिधि अधिनियम, 1951 की धारा 8 और संविधान के अनुच्छेद 191(1)(e) के तहत अयोग्य घोषित कर दिया गया था.
गुजरात: मांजलपुर सीट पर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने
गुजरात के वडोदरा जिले की मांजलपुर (Manjalpur) विधानसभा सीट पर वरिष्ठ बीजेपी विधायक योगेश पटेल के निधन के बाद उपचुनाव कराया जा रहा है. योगेश पटेल 1990 से लगातार आठ बार विधायक चुने गए थे और 2022 में गुजरात विधानसभा के प्रो-टैम स्पीकर भी रहे थे.
इस उपचुनाव के लिए बीजेपी ने सतीश पटेल को अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री भीखाभाई रबारी चुनावी मैदान में हैं। यहां मुख्य रूप से बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है.