केरल के कन्नूर में आईयूएमएल सदस्य की मौत के बाद भड़की हिंसा
केरल के कन्नूर जिले में आईयूएमएल की युवा शाखा के एक सदस्य की मौत होने पर बुधवार रात भड़की हिंसा के दौरान वामदलों के कम से कम 10 कार्यालयों में तोड़फोड़ की गई, जिसके चलते पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा.
कन्नूर (केरल), 8 अप्रैल : केरल (Kerala) के कन्नूर जिले में आईयूएमएल (IUML) की युवा शाखा के एक सदस्य की मौत होने पर बुधवार रात भड़की हिंसा के दौरान वामदलों के कम से कम 10 कार्यालयों में तोड़फोड़ की गई, जिसके चलते पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा. चुनाव के बाद माकपा और आईयूएमएल के कार्यकर्ताओं के बीच मंगलवार को हुई झड़प में युवा लीग के 22 वर्षीय सदस्य मंसूर की मौत हो गई और उसके जनाजे के दौरान व्यापक स्तर पर हिंसा देखने को मिली.
जिलाधिकारी टी वी सुभाष ने इस मुद्दे पर बृहस्पतिवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है. कन्नूर रेंज के महानिरीक्षक वेणुगोपाल के. नायर ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है. यह भी पढ़ें : Maharashtra: पुणे स्टेशन पर दिखी प्रवासी मजदूरों की भारी भीड़, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लॉकडाउन के डर से कर रहे हैं पलायन
पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि कन्नूर जिले के पनूर में माकपा कार्यालयों पर हमला किया गया और उन्हें आग के हवाले कर दिया गया. कन्नूर पुलिस अधीक्षक इलांगो आर. ने कहा कि कोलवेल्लुर थाना अंतर्गत क्षेत्र में पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2021 08:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

