सिंगर अंकित तिवारी के पिता को क्रिकेटर विनोद कांबली की पत्नी ने मारा पंच, देखें Video
क्रिकेटर विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया हेविट के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कराई गई है. उन पर सिंगर अंकित तिवारी के पिता से मारपीट करने का आरोप है
क्रिकेटर विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया हेविट के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कराई गई है. उन पर सिंगर अंकित तिवारी के पिता के साथ मारपीट करने का आरोप है. दरअसल, विनोद कांबली और उनकी पत्नी एंड्रिया हेविट रविवार को मुंबई के एक शॉपिंग मॉल में गए थे, वहां पर अंकित तिवारी का परिवार भी मौजूद था. जब अंकित के पिता राजेंद्र कुमार अपनी पोती के साथ फूड कोर्ट की ओर आ रहे थे, तभी उनका हाथ एंड्रिया हेविट से छू गया जिसके बाद एंड्रिया ने अचानक उन्हें पंच मार दिया. यह घटना कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
इस घटना पर अंकित तिवारी के भाई अंकुर का कहना है कि, "रविवार को मॉल में काफी भीड़ थी. जब मेरे पिता मेरी बेटी को लेकर गेम जोन से फूड कोर्ट की तरफ आ रहे थे, तब यह घटना हुई. उनको यह पता भी नहीं चला कि उनका हाथ किसी से टकराया है. बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में एंड्रिया हेविट के खिलाफ आईपीसी धारा 504 और धारा 323 के तहत इस मामले को दर्ज किया गया है.
अंकुर ने यह भी कहा कि जब वह विनोद और उनकी पत्नी से बात करने गए तो विनोद ने उन्हें गालियां देनी शुरू कर दी और उन्हें धक्का भी दिया. विनोद कांबली का कहना है कि वह भी क्रॉस एफआईआर दर्ज करवाएंगे.उनकी माने तो राजेंद्र कुमार ने उनकी पत्नी को जानबूझकर छुआ था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2018 02:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

