देश

VIDEO: गजब की तस्करी, साड़ी की हर परत में छुपा रखे थे लाखों रुपये की विदेशी करेंसी, वीडियो देख दिमाग हो जाएगा सन्न

मुंबई हवाई अड्डा सीमा शुल्क विभाग ने दुबई से यहां पहुंचे एक परिवार की साड़ी, जूते और सूटकेस में छिपाकर रखे गए 4,97,000 अमेरिकी डॉलर जब्त किए.

VIDEO: गजब की तस्करी, साड़ी की हर परत में छुपा रखे थे लाखों रुपये की विदेशी करेंसी, वीडियो देख दिमाग हो जाएगा सन्न

मुंबई, 3 नवंबर : मुंबई हवाई अड्डा सीमा शुल्क विभाग ने दुबई से यहां पहुंचे एक परिवार की साड़ी, जूते और सूटकेस में छिपाकर रखे गए 4,97,000 अमेरिकी डॉलर जब्त किए.

अधिकारियों ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी. 2 नवंबर की देर रात तीन सदस्यीय परिवार फ्लाई दुबई की उड़ान से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरा था. यह भी पढ़ें :

खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने आरोपियों को पकड़ा. तीनों को मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया. वहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2022 01:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).