Video: क्या विपक्षी गठबंधन को आप लीड करेंगी? श्रीलंका के राष्ट्रपति के सवाल पर ममता बनर्जी बोलीं- जनता ने साथ दिया तो...

रानिल विक्रमसिंघे ने ममता बनर्जी से पूछा, "क्या वह विपक्षी गठबंधन (इंडिया) का नेतृत्व करने जा रही हैं." इस पर ममता बनर्जी ने मुस्कुराते हुए कहा, "यह लोगों और विपक्ष के रुख पर निर्भर करता है."

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banarjee) ने बुधवार को दुबई एयरपोर्ट पर श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे (Ranil Wickremesinghe) से मुलाकात की और उन्हें नवंबर में होने वाले स्टेट बिजनेस समिट के लिए आमंत्रित किया. इस दौरान रानिल विक्रमसिंघे ने ममता बनर्जी से पूछा, "क्या वह विपक्षी गठबंधन (इंडिया) का नेतृत्व करने जा रही हैं." इस पर ममता बनर्जी ने मुस्कुराते हुए कहा, "यह लोगों और विपक्ष के रुख पर निर्भर करता है." ममता बनर्जी दुबई और स्पेन की 12 दिवसीय यात्रा पर हैं. AAP और कांग्रेस में बढ़ी तकरार? हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ेगी केजरीवाल की पार्टी.

ममता बनर्जी ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, ‘‘श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने मुझे दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लाउंज में देखा और कुछ विषय पर चर्चा में शामिल होने के लिए बुलाया. मैं उनके अभिवादन से अभिभूत हूं और उन्हें कोलकाता में ‘बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट 2023’ (बीजीबीएस) में आमंत्रित किया है.’’ बनर्जी ने यह भी कहा कि विक्रमसिंघे ने उन्हें श्रीलंका का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया है.

यहां देखें सीएम ममता ने क्या कहा:

ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘श्रीलंका के राष्ट्रपति ने मुझे उनके देश आने का हार्दिक निमंत्रण दिया। यह गहरे निहितार्थों वाली एक सुखद बातचीत थी.’’

बनर्जी मंगलवार शाम को दुबई पहुंचीं और आज सुबह विमान से स्पेन जाने के लिए वहां हवाई अड्डे पर थीं. बनर्जी मंगलवार सुबह दुबई और स्पेन के दौरे पर रवाना हुईं, इस दौरान वह राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए बिजनेस शिखर सम्मेलन में भाग लेंगी.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी