VIDEO: यूपी के वाराणसी में पैंट में पेशाब करने पर 5 साल के मासूम को गर्म चाकू से दागने का आरोप, टीचर और प्रिंसिपल पर केस दर्ज

A play school teacher in Varanasi, identified as Preeti Kushwaha of Serene Soni Play School in the Kashi Enclave area of Akatha, allegedly branded the private parts of a five-year-old nursery student with a hot knife after the child urinated in his pants on Friday.

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित एक प्ले स्कूल में पांच वर्षीय नर्सरी छात्र के साथ अमानवीय व्यवहार का गंभीर मामला सामने आया है. लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के अकथा स्थित 'सिरीन सोनी प्ले स्कूल' में एक शिक्षिका पर आरोप लगा है कि उसने पैंट में पेशाब कर देने पर बच्चे के गुप्तांग को गर्म चाकू से दाग दिया.

बालक के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षिका प्रीति कुशवाहा, स्कूल की प्रधानाध्यापिका हेमलता सिंह और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है. लालपुर-पांडेयपुर थाना प्रभारी अतुल सिंह के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है.  यह भी पढ़े:  http://Mumbai Shocker: छोटी सी बात को लेकर ट्यूशन टीचर ने 10 साल की बच्ची को बेरहमी से पीटा, बच्ची हॉस्पिटल में एडमिट, नालासोपारा की घटना

टीचर के खिलाफ केस दर्ज

टॉयलेट जाने की अनुमति न देने पर किया पेशाब

पीड़ित बच्चे के पिता (जो पेशे से अधिवक्ता हैं) द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, उनके बेटे ने कक्षा के दौरान टॉयलेट जाने की अनुमति मांगी थी. हालांकि, अध्यापिका ने उसे जाने नहीं दिया, जिसके कारण बच्चा अपनी पैंट में ही पेशाब कर बैठा.

आरोप है कि इससे नाराज होकर शिक्षिका प्रीति कुशवाहा बच्चे को दूसरे कमरे में ले गई और गैस स्टोव पर चाकू गर्म करके उसके गुप्तांग को दाग दिया. इसके साथ ही बच्चे को इस घटना के बारे में किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई.

पुलिस का पोस्ट

घर पहुंचने पर हुआ मामले का खुलासा

घटना के बाद जब बच्चा रोते हुए घर पहुंचा और दर्द की शिकायत की, तब उसकी मां ने जांच की. गुप्तांग पर छाला देखकर जब पूछताछ की गई, तो बच्चे ने पूरी घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी.

परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने स्कूल की प्रिंसिपल हेमलता सिंह से संपर्क कर इस बात का विरोध जताया, तो कार्रवाई करने के बजाय उन्हें धमकाया गया और मदद करने से इनकार कर दिया गया. इसके बाद पीड़ित पिता ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस जांच और मेडिकल रिपोर्ट की स्थिति

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चे का दीनदयाल उपाध्याय (DDU) जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है. शुरुआती मेडिकल जांच रिपोर्ट में जलने (बर्न इंजरी) का स्पष्ट जिक्र नहीं आया है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं और साक्ष्यों की गहनता से पड़ताल कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Share Now