देश

VIDEO: सरिता बनीं तेलंगाना RTC की पहली महिला बस ड्राइवर, मंत्री पोन्नम प्रभाकर से मुलाकात कर अवसर देने के लिए जताया आभार

सरिता ने परिवहन मंत्री पोनम प्रभाकर से मुलाकात कर इस सुनहरे अवसर के लिए आभार व्यक्त किया. मंत्री ने भी सरिता का हौसला बढ़ाया.

VIDEO: सरिता बनीं तेलंगाना RTC की पहली महिला बस ड्राइवर, मंत्री पोन्नम प्रभाकर से मुलाकात कर अवसर देने के लिए जताया आभार
(Photo Credits PTI)

V. Saritha Telangana RTC's First Woman Bus Driver: तेलंगाना सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. पिछले साल ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को यातायात पुलिस के रूप में भर्ती करने के बाद अब ग्रामीण पृष्ठभूमि की सरिता को तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (RTC) में पहली महिला बस चालक के रूप में नियुक्त किया गया है.

सरिता बनीं तेलंगाना RTC की पहली महिला बस ड्राइवर

सरिता ने परिवहन मंत्री पोनम प्रभाकर से मुलाकात कर इस सुनहरे अवसर के लिए आभार व्यक्त किया. मंत्री ने भी सरिता का हौसला बढ़ाया. अपने बूढ़े माता-पिता की मदद के लिए सरिता ने व्यक्तिगत रूप से मंत्री पोनम प्रभाकर और मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी से संपर्क किया था. उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को समझते हुए मंत्रियों ने तुरंत उन्हें बस ड्राइवर का पद देने की पेशकश की. यह भी पढ़े: YS Sharmila Travels on RTC Bus: आंध्र प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष वाईएस शर्मिला ने RTC बस में की यात्रा, सफ़र के दौरान लोगों की समस्याएं सुनी; देखें VIDEO

सरित ने मंत्री पोन्नम प्रभाकर से की मुलाकात

 हैदराबाद से मिर्यालगुडा तक पहली बार बस चलाया

14 जून को सरिता ने हैदराबाद से मिर्यालगुडा तक बस चलाकर आधिकारिक तौर पर तेलंगाना RTC की पहली महिला बस चालक के रूप में कार्यभार संभाला. जिसके लिए प्रदेश के सीएम सहित अन्य लोगों तारीफ की थी.

जानें सरिता कौन हैं?

सरिता भुवनगिरी जिले के नारायणपुरम मंडल के आदिवासी गांव सित्या थांडा की रहने वाली हैं. तेलंगाना के नलगोंडा के सुदूर पहाड़ी इलाकों में जन्मीं सरिता एक सामान्य आदिवासी परिवार से आती हैं. उनके चार बड़ी बहनों की शादी जल्दी हो गई, जिससे परिवार की जिम्मेदारी सरिता पर आ गई. आर्थिक तंगी के कारण उन्हें सातवीं कक्षा के बाद स्कूल छोड़ना पड़ा. तमाम मुश्किलों के बावजूद उनका संकल्प मजबूत रहा. उन्होंने पहले प्राइवेट बस चलाई और अब राज्य सड़क परिवहन निगम की ड्राइवर बन गई हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2025 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).