देश

VIDEO: कर्नाटक में सड़क हादसा, सब्जियों से लदा ट्रक पलटा, 10 की मौत,17 जख्मी

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में फलों और सब्जियों से भरा एक ट्रक पलट गया. इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और 17 घायल हो गए.

VIDEO: कर्नाटक में सड़क हादसा, सब्जियों से लदा ट्रक पलटा, 10 की मौत,17 जख्मी
(Photo Credits ANI)

उत्तर कन्नड़ (कर्नाटक), 22 जनवरी : कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में फलों और सब्जियों से भरा एक ट्रक पलट गया. इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और 17 घायल हो गए.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा बुधवार तड़के जिले के येल्लापुर में अरेबेल और गुलापुरा के बीच नेशनल हाईवे-63 पर हुआ. हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. वहीं, पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह भी पढ़ें : Majhi Ladki Bahin Yojana: इंतजार खत्म! महाराष्ट्र में लाडली बहनों के खाते में आज सकते हैं जनवरी महीने की 7वीं क़िस्त के पैसे

उत्तर कन्नड़ जिले में फलों और सब्जियों से भरा एक ट्रक पलट गया

उत्तर कन्नड़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एम नारायण के अनुसार, सब्जियां बेचने जा रहे लोगों का ट्रक सावनूर से कुमता बाजार जा रहा था. सुबह करीब 5.30 बजे, ट्रक चालक दूसरे वाहन को साइड देने के प्रयास में बाईं ओर चला गया और करीब 50 मीटर गहरी घाटी में जा गिरा. आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार सुबह एक अन्य घटना में रायचूर जिले में एक दुर्घटना में तीन छात्रों और एक ड्राइवर मौत हो गई. पुलिस सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना में 10 अन्य लोग भी घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पतला पहुंचाया गया है. मृतकों की पहचान मंत्रालयम संस्कृत स्कूल के तीन छात्र अयवंदन (18), सुजेंद्र (22), अभिलाष (20) और चालक शिवा (24) के रूप में हुई है.

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना सिंधनूर के अरागिनमारा कैंप के पास हुई. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों के शवों को अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2025 11:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).