हैदराबाद गैंग रेप: गुस्साई महिला ने कहा- शाम 7 बजे के बाद मर्दों को किया जाए कमरे में बंद, वीडियो वायरल

तेलंगाना में एक छब्बीस वर्षीय महिला पशु चिकित्सक के सामूहिक बलात्कार और निर्मम हत्या ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. इसके विरोध प्रदर्शन में लोग सड़कों पर उतर आए हैं और गैंगरेप आरोपियों के लिए कड़ी-से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं.

महिला प्रोटेस्टर, (फोटो क्रेडिट्स: ANI)

तेलंगाना में एक छब्बीस वर्षीय महिला पशु चिकित्सक के सामूहिक बलात्कार और निर्मम हत्या ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. इसके विरोध प्रदर्शन में लोग सड़कों पर उतर आए हैं और गैंगरेप आरोपियों के लिए कड़ी-से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं. देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, उनकी सुरक्षा को लेकर कड़े कनून बनाने की मांग की जा रही है. हर रेप की घटना के बाद नेताओं के स्टेटमेंट की झड़ी लग जाती है, तो वहीं पुलिस महिलाओं और लड़कियों के लिए नोटिस जारी करती है कि उन्हें कैसे सेफ रहना चाहिए.

राजनीतिक नेता और लॉमेकर्स क्लेम करते हैं कि महिलाओं को नाइट शिफ्ट और दिन ढलने के बाद काम करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए. इसमें कोई शक नहीं कि महिलाओं के साथ होने वाले दुर्व्यवहार, रेप और मोलेस्टेशन के बाद उन्हें ही दबाने की कोशिश की जाती है, उन्हें ही घर में बंद रहने की सलाह दी जाती है. हैदरबाद रेप केस के बाद सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में महिला कहती हुई नजर आ रही है कि,' क्यों शाम 7 बजे के बाद सिर्फ महिलाओं को ही घर में रहने के लिए कहा जाता है? लड़कों और मर्दों को क्यों नहीं? सभी पुरुष को 7 बजे तक घर पहुंचने का रुल बनाया जाए और उन्हें घर में लॉक कर दिया जाए. तभी हम महिलाएं सेफ रहेंगी. मैं नहीं चाहती कि मुझे पुलिस सेफगार्ड करे, मेरा भाई सेफगार्ड करे. सभी परेशानी की जड़ मर्द हैं, इसलिए वो घर में रहें और दुनिया भर की महिलाओं डर मुक्त होकर जीने दें.

देखें वायरल वीडियो:

 यह भी पढ़ें: हैदराबाद डॉक्टर रेप-मर्डर: गृहमंत्री मोहम्मद महमूद अली बोले-पहले बहन को नहीं पुलिस को करना चाहिए था फोन

तेलंगाना के एक टोल प्लाजा के पास चार पुरुषों द्वारा सामूहिक बलात्कार और हत्या के कुछ घंटों बाद पीड़िता का जला हुआ शरीर मिलने के एक हफ्ते बाद ये वीडियो वायरल हो रहा है. हैदराबाद बलात्कार की घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के विरोध प्रदर्शन के दर्जनों वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोगों का गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड