देश

Video: गाजियाबाद में कुत्ते के साथ हैवानियत, फंदे पर लटका कर की हत्या, घटना का वीडियो हुआ वायरल

गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में दो लोग एक कुत्ते की बेहरमी हत्या कर रहे हैं. कुत्ते के साथ हुई बेरहमी का वीडियो वायरल हो रहा है.घटना का एक वीडियो सामने आया है.

Video: गाजियाबाद में कुत्ते के साथ हैवानियत, फंदे पर लटका कर की हत्या, घटना का वीडियो हुआ वायरल
गाजियाबाद में कुत्ते के साथ हैवानियत

गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में दो लोग एक कुत्ते की बेहरमी हत्या कर रहे हैं. कुत्ते के साथ हुई बेरहमी का वीडियो वायरल हो रहा है.घटना का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें दो युवकों ने एक कुत्ते को फांसी के फंदे से लटकाकर मार डाला. वीडियो सोमवार को वायरल हुआ है. वीडियो सामने आने के बाद आनन फानन में पुलिस ने वीडियो में दिख रहे युवकों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है.

इस वीडियो में दो शख्स एक कुत्ते को फांसी के फंदे पर लटकाए हुए दिख रहे हैं. साथ ही अपने अपने हाथों में रस्सी का एक एक सिरा भी पकड़ा हुआ है. जिसे दोनों अपनी ओर पूरी ताकत से खींच रहे हैं. ताकि कुत्ते का दम घुट जाए.

यहां देखें वीडियो: 

फिलहाल पुलिस की जांच में यह पता चला है की यह मामला ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के इलाइचीपुर गांव का है. बताया जा रहा है कि जो वीडियो वायरल है वह लगभग तीन महीने पुराना है. वहीं मामला पुलिस के पास पहुंचने के बाद ग्रामीण सहमे हुए हैं. वह किसी से भी इस मामले में बात नहीं करना चाहते.

ग्रामीण बताते हैं कि जिस कुत्ते का वीडियो अब वायरल हुआ है. वह लगभग तीन महीने पुराना है. उस कुत्ते से गांव के लोग परेशान थे. तब युवकों ने आपस में मिलकर उसे मारने का प्लान बनाया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2022 02:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).