UP Minor Gangrape: कन्नौज में अपहरण के बाद गांव के दो लड़कों ने नाबालिग की लूटी अस्मत, डरी सहमी लड़की ने घर में फांसी लगाकर दी जान- VIDEO
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में पुलिस की लचर कार्यशैली के चलते एक 17 साल की गैंगरेप पीड़िता ने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है. पीड़िता के साथ गांव में रहने वाल दो लड़कों ने ही इस घटना को अंजाम दिया.
UP Minor Gangrape: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में पुलिस की लचर कार्यशैली के चलते एक 17 साल की गैंगरेप पीड़िता ने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है. पीड़िता के साथ गांव में रहने वाल दो लड़कों ने उसका अपहरण करने के बाद उसे दिल्ली लेकर गए. जहां पर उसके साथ दोनों ने गैंगरेप करने के बाद इस बात को किसी को नहीं बताने को लेकर डरा धमका कर गांव से कुछ दूर लगकर छोड़ दिया. पीडिता जब पाने घर पहुंची तो उसने खुद से साथ हुई पूरी आपबीती परिजन वालों को बताई. जिसके बाद परिजन पुलिस स्टेशन पहुंचे और दोनों लड़कों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज करवाए.
मृतिका के परिजन का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत जरूर दर्ज की. लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं होने की वजह दोनों आरोपियों के परिजन उन्हें समझौता करने के लिए दबाव बनाने लगे और जन से मारने की धमकी देने लगे. इन सब बातों से डर मृतिका ने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. बच्ची के आत्महत्या के बाद परिवार में मातम फैला है. परिजनों की मांग है कि मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो. यह भी पढ़े: UP Rape Case: रेप पीड़िता ने की आत्मदाह की कोशिश, अधिकारियों ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
गैंगरेप पीड़िता ने की आत्महत्या:
यूपी के कन्नौज में 17 वर्षीय नाबालिग गैंगरेप पीड़िता ने की आत्महत्या
पीड़िता ने पुलिस की लचर कार्यशैली के चलते की आत्महत्या
नाबालिग लड़की का पड़ोसी गांव में रहने वाले दो युवकों ने अपहरण करने बाद गैंगरेप किया था और धमका कर घर पर छोड़ दिया था. पिता ने FIR दर्ज कराई, हुई. आरोपी… pic.twitter.com/fil12uUiqj
— Priya singh (@priyarajputlive) July 24, 2024
जानें घटना को लेकर जिले के एसपी ने क्या कहा:
घटना को लेकर कन्नौज जिले एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि मामला 11 जुलाई का है. थाना सौरिख क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग लडकी की गुमशुदगी का परिजन मुकदमा दर्ज करवाया था. 14 जुलाई को लड़की मिल गई. मामले में 18 जुलाई को कोर्ट में लड़की के बयान दर्ज कराए गए थे. लेकिन 23 जुलाई को लड़की ने आत्महत्या कर ली. मामले में फरार चल रहे दोनो आरोपियों में पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल दूसरे की तलाश जारी है. जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2024 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

