देश

Delhi Fire Video: दिल्ली में एक फैक्ट्री में सुबह-सुबह लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की टीम मौजूद, काबू पाने की कोशिश जारी

दिल्ली में बारिश के बीच सुबह- सुबह नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग लगने की सूचना दमकल की टीम को मिलने के बाद मौके पर मौजूद है. फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी हैं.

Delhi Fire Video: दिल्ली में एक फैक्ट्री में सुबह-सुबह लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की टीम मौजूद, काबू पाने की कोशिश जारी
Credit-Pixabay

Delhi Fire Video: देश की राजधानी दिल्ली में बारिश के बीच सुबह-सुबह नरेला औद्योगिक क्षेत्र (Narela industrial Area) में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिलने के बाद मौके पर मौजूद है. फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी हैं.

हालांकि आग कैसे लगी अभी तक वजहों का पता नहीं चल पाया है. लेकिन आग लगने के बाद वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि धुओं के गुब्बार के साथ आग की लपटे ऊपर तक उठ रही है.  वहीं मौके पर आग लगने के बाद अफरा-तफरी का माहौल भी मौजूद है. यह भी पढ़े: Delhi Fire Video: दिल्ली के कनॉट प्लेस में मिस्ट्री रूम में लगी आग, अंदर फंसे एक व्यक्ति को दमकलकर्मियों ने बचाया

दिल्ली में लगी आग:

फिलहाल मौके पर दमकल की टीम के साथ ही स्थानीय पुलिस भी मौजूद है. दमकल विभाग की टीम की तरफ से दावा किया गया है कि आग पर जल्द से जल्द काबू पा लिया जायेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2024 09:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).