Bhiwani Fire: हरियाणा के भिवानी में स्कूल बैग की दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; देखें VIDEO

हरियाणा के भिवानी जिले के हंसी गेट इलाके में आज रात तड़के 2:30 बजे स्कूल बैग की कई दुकानों में भीषण आग लग गई. इस आगजनी की घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया. जिससे दुकानदार काफी सदमे में हैं.

Credit-(Pixabay)

Bhiwani Fire Video: हरियाणा के भिवानी जिले के हंसी गेट इलाके में आज रात तड़के 2:30 बजे स्कूल बैग की कई दुकानों में भीषण आग लग गई. इस आगजनी की घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया. जिससे दुकानदार काफी सदमे में हैं.

शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग!

आग लगने की घटना के बाद घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकानें पूरी तरह जल चुकी थीं. आग लगने के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दुकानें धू-धू कर जलती नजर आ रही हैं. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. यह भी पढ़े:  Fire in Bus: बस के इंजन में लगी आग, चलती गाड़ी से उतरकर नीचे गिरे यात्री, होशियारपुर का वीडियो आया सामने; VIDEO

भिवानी में स्कूल बैग की दुकानों में लगी आग

 10-11 फायर टेंडर की मदद से आग पर पाय गया काबू

आग की घटना को लेकर फायर ऑफिसर सुनील ने कहा, "हमें सुबह करीब 2:35 बजे सूचना मिली कि हंसी घाट के पास वर्धमान बैग हाउस और मुकेश बैग हाउस में आग लग गई है. जब हम मौके पर पहुंचे, तब तक आग अपने चरम पर थी... रात से अब तक लगभग 10-11 फायर टेंडरों का उपयोग कर आग पर काबू पाया गया... अब आग पूरी तरह बुझा दी गई है.

आग की घटना से दुकानदारों को भारी नुकसान

इस घटना से दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. जिससे दुकानदार काफी सदमे में हैं. वहीं स्थानीय पुलिस और प्रशासन फिलहाल मौके पर मौजूद हैं. फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों की पुलिस और प्रशासन की तरफ से जांच की जा रही है

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट