VIDEO: मुंबई के दादर स्टेशन पर दिखा खौफनाक नजारा, चलती लोकल ट्रेन के नीचे आत्महत्या की कोशिश से पहले शख्स ने GRP ने बचाया
मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति को चलती लोकल ट्रेन के नीचे आने से बचा लिया. पुलिस की इस सतर्कता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Dadar Station Video: मुंबई के मध्यवर्ती और व्यस्ततम दादर रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के जवानों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया. स्टेशन पर एक व्यक्ति ने चलती लोकल ट्रेन के नीचे आकर जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया. हालांकि, ड्यूटी पर तैनात जीआरपी कर्मियों ने समय रहते तत्परता दिखाई और शख्स को घसीटकर ट्रेन के नीचे आने से बचा लिया. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
30 जुलाई की देर रात की घटना
जीआरपी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह घटना 30 जुलाई की रात लगभग 10:52 बजे दादर (पश्चिम) के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर हुई. चर्चगेट से बोरीवली जा रही स्लो लोकल ट्रेन जैसे ही प्लेटफॉर्म से रवाना होकर आगे बढ़ने लगी, तभी एक अज्ञात व्यक्ति अचानक प्लेटफॉर्म पर लेट गया और अपना सिर चलती ट्रेन के फुटबोर्ड के नीचे रखने की कोशिश करने लगा.
दादर स्टेशन पर दिखा खौफनाक नजारा
A man tried to commit suicide at #Dadar station he was pulled by the #Mumbai Central Railway Police female constable A A Narwade
Train was going towards #Borivali@HT_Mumbai#railway pic.twitter.com/MTgI8F10xf
— Vinay Dalvi (@Brezzy_Drive) August 1, 2026
जीआरपी कर्मियों ने जान पर खेलकर बचाया
प्लेटफॉर्म पर गश्त कर रहे जीआरपी के जवानों ने जैसे ही इस घटना को देखा, वे बिना समय गंवाए मौके की ओर दौड़े. ऑन-ड्यूटी टीम में सहायक उप-निरीक्षक पठान, चव्हाण, हेड कांस्टेबल रूपनवर और पुलिस कांस्टेबल तपोले शामिल थे. जवानों ने तुरंत व्यक्ति के पैर पकड़े और उसे चलती ट्रेन के पहियों के पास से पीछे की ओर खींच लिया. जवानों की इस त्वरित कार्रवाई से शख्स की जान बच गई.
पहचान बताने से इनकार, जांच जारी
सफलतापूर्वक रेस्क्यू करने के बाद जीआरपी पुलिस ने उस व्यक्ति से उसकी पहचान और इस कदम को उठाने के कारणों के बारे में पूछताछ की. हालांकि, उक्त व्यक्ति ने अपना नाम, पता या कोई भी विवरण देने से इनकार कर दिया. पुलिस फिलहाल व्यक्ति की मानसिक स्थिति और उसकी पहचान का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2026 12:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

