VIDEO: मुंबई के बास्टियन रेस्तरां से कारोबारी की BMW Z4 चोरी, पार्किंग में खड़ी कार को ले उड़े चोर, वीडियो CCTV में कैद
मुंबई के दादर इलाके में स्थित मशहूर बास्टियन रेस्तरां के कार पाकिंग से करीब लाख रुपये के BMW Z4 लग्जरी कार के चोरी होने का मामला साने आया है. चोरों ने बड़े ही शातिर तरीके से पार्किंग में खड़ी कार को किसी तरह चालू कर वहां से लेकर रफ्फू चक्कर हो गए
मुंबई के दादर इलाके में स्थित मशहूर बास्टियन रेस्तरां के कार पाकिंग से करीब लाख रुपये के BMW Z4 लग्जरी कार के चोरी होने का मामला साने आया है. चोरों ने बड़े ही शातिर तरीके से पार्किंग में खड़ी कार को किसी तरह चालू कर वहां से लेकर रफ्फू चक्कर हो गए. पार्किंग से कार चोरी होने के बाद मालिक द्वारा दादर के शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है.
कार के मालिक द्वारा पुलिस में दी शिकायत के मुताबिक, 27 अक्टूबर की रात यह घटना तब हुई जब एक कारोबारी बिल्डर कोहिनूर स्क्वायर की 48वीं मंजिल पर बास्टियन रेस्तरां में गया था. जब सुबह करीब 4 बजे मालिक रेस्तरां की पार्किंग में अपनी कार लेने गया तो पता चला कि कार गायब हो चुकी है. इसके मामला पुलिस के पास पहुंचा. यह भी पढ़े: Video: चोरों के हौसले बुलंद! एक ही एटीएम से दो बार चोरी, कार में उठाकर ले गए बैटरियां, गाजियाबाद की घटना
पाकिंग से BMW Z4 कार चोरी:
stian Restaurant: मुंबईतील बॅस्टियन रेस्टॉरंटच्या पार्किंगमधून चोरट्यांनी चक्क लंपास केली BMW कार #BastianRestaurant #Mumbai #Lokshahimarathi #Mumbai #CarTheft #BMW #BastianRestaurant #LuxuryCar #StolenVehicle #CrimeNews #UrbanCrime #MumbaiPolice #SafetyConcerns pic.twitter.com/sv3RRVq6sG
— Lokshahi Marathi (@LokshahiMarathi) October 28, 2024
शातिर चोर CCTV में कैद:
कार को चुराने वाले दो शातिर चोर पार्किंग में इंट्री करते हैं और कर को चालू करने के बाद वे लेकर जा रहे हैं. पार्किंग में लगे वीडियो CCTV में कैद हो गए है. जिसके आधार पर पुलिस कार के साथ ही आरोपियों की तलाश में जुट गई है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही कार के साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2024 02:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

