Agartala LTT Express Derailed: असम में ट्रेन हादसा, अगरतला एलटीटी एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं! मरम्मत का काम जारी, देखें VIDEO

असम के दीमा हसाओ जिले के डिबालोंग स्टेशन पर अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस के 8 डिब्बे बीती रात पटरी से उतर गए. हादसे के बाद ट्रेनों को आवाजाही जल्द से जल्द शुरू करने को लेकर मरम्मत का काम जारी है.

(Photo Credits ANI)

Agartala LTT Express Derailed: असम के दीमा हसाओ जिले के डिबालोंग स्टेशन पर अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस के 8 डिब्बे बीती रात पटरी से उतर गए. राहत वाली बात है कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है. फिलहाल ट्रेनों को आवाजाही जल्द से जल्द शुरू करने को लेकर मरम्मत का काम जारी है.

वहीं हादसे के बाद अधिकारियों ने भी बताया कि कोई हताहत नहीं हुआ है. अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने बताया कि अपराह्न तीन बजकर 55 मिनट पर यह हादसा हुआ. हालांकि हादसे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है. हादसे के बाद ड्रोन से लिए गए वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि मरमम्त का काम जारी है. यह भी पढ़े: Mumbai Local Train Derailed: बड़ा हादसा टला, मुंबई सेंट्रल में लोकल ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं

 हादसे के बाद मरम्मत का जारी:

देखें वीडियो:

रेल से जुड़े अधिकारियों के अनुसार पटरी से उतरे डिब्बों में ट्रेन का ‘पावर कार’ (जनरेटर वाला हिस्सा) और इंजन शामिल हैं. वहीं हादसे के बाद उस रूट से आने जाने वाली कई गाड़ियों को रद्द करने के साथ ही रूट को डायवर्ट कर दिया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट