देश

Uttar Pradesh: छेड़खानी की शिकायत करने पर पीड़िता को किया आग के हवाले, झुलसकर हुई मौत

एक महिला द्वारा एक व्यक्ति के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत दर्ज करवाना उसे भारी पड़ गया. बेटे पर शिकायत दर्ज करवाने से बौखलाए आरोपी के माता-पिता ने पीड़ित महिला को जिंदा जला दिया, जिससे 30 वर्षीय महिला की मंगलवार को एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.

Uttar Pradesh: छेड़खानी की शिकायत करने पर पीड़िता को किया आग के हवाले, झुलसकर हुई मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

महोबा (यूपी), 17 अगस्त : एक महिला द्वारा एक व्यक्ति के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत दर्ज करवाना उसे भारी पड़ गया. बेटे पर शिकायत दर्ज करवाने से बौखलाए आरोपी के माता-पिता ने पीड़ित महिला को जिंदा जला दिया, जिससे 30 वर्षीय महिला की मंगलवार को एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि महिला को गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था.

आरोपी की मां को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. महिला ने रविवार को मजिस्ट्रेट को दिए अपने बयान में कहा कि उसने अपने पड़ोसी विपिन यादव के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है. बाद में आरोपी को हिरासत में ले लिया गया. कुलपहाड़ थाना प्रभारी (एसएचओ) महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि युवक के माता-पिता अपने बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने से नाराज थे. यह भी पढ़ें : Karnataka: राजद्रोह मामले में बच्चों से पुलिस की पूछताछ किशोर न्याय अधिनियम का उल्लंघन- अदालत

एसएचओ ने कहा, "लड़की ने बाद में पुलिस को दिए बयान में कहा कि मामला दर्ज होने से नाराज आरोपी के माता-पिता ने उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी." यादव और उनकी मां को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. एसएचओ ने बताया कि पिता फरार है और उसकी तलाश की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2021 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).