जरुरी जानकारी

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू आज करेंगे 125 रुपये का सिक्‍का जारी, जानिए खासियत

भारतीय सांख्यिकी संस्थान ने सांख्यिकी दिवस मनाने के लिए 29 जनवरी को कोलकाता में कार्यक्रम आयोजित किया है

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू आज करेंगे 125 रुपये का सिक्‍का जारी, जानिए खासियत
पीसी महालनोबिस प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद थे ( Photo Credit: PTI )

नई दिल्ली. पीसी महालनोबिस की 125 वीं जयंती के अवसर पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू आज उनके सम्मान में 125 रुपये का स्मृति सिक्का और पांच रुपये का नया सिक्का जारी करेंगे. देश में महालनोबिस जयंती को सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है. वहीं इस बात की जानकारी देते हुए मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस वर्ष सांख्यिकी दिवस का विषय ''आधिकारिक सांख्यिकी में गुणवत्ता विश्वास है.

बता दें कि महालनोबिस ने भारतीय सांख्‍यिकी संस्‍थान की स्‍थापना 1931 में की थी. यूपीए की सरकार ने 29 जून 2007 में सांख्‍यिकी दिवस के तौर पर घोषित किया था. भारतीय सांख्यिकी संस्थान ने सांख्यिकी दिवस मनाने के लिए 29 जनवरी को कोलकाता में कार्यक्रम आयोजित किया है.

गौरलतब हो कि पीसी महालनोबिस प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद थे. उनका पूरा नाम प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस था और वे एक प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद थे. प्रशांत चन्‍द्र महालनोबिस का जन्म 29 जून, 1893 को कोलकाता (बंगाल) में हुआ था. प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस  मृत्यु 28 जून, 1972 को हुई थी. ये भारतीय नागरिक थे. इन्हें बेलडॉन मेमाेरियल प्राइज 1944 में तथा पद्मविभूषण से वर्ष 1968 में सम्मानित किया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2018 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).