Jagdeep Dhankhar Hospitalized: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की बिगड़ी तबियत, सीने में दर्द की शिकायत के बाद देर रात दिल्ली AIIMS में भर्ती; हालत स्थिर

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद देर रात दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया. उपराष्ट्रपति को करीब 2 बजे अस्पताल लाया गया. उन्हें अस्पताल लाये जाने के बाद कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में रखा गया है.

(Photo Credits ANI)

Jagdeep Dhankhar Hospitalized:  भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद देर रात दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया.  उपराष्ट्रपति  को करीब 2 बजे अस्पताल  लाया गया. उन्हें अस्पताल लाये जाने के बाद  कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में रखा गया है. जहां पर उनका इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

उपराष्ट्रपति धनखड़ दिल्ली AIIMS में भर्ती

सूत्रों के मुताबिक, उनकी स्थिति अब स्थिर है और उन्हें डॉक्टरों की टीम द्वारा लगातार निगरानी की जा रही  है. वहीं  अस्पताल में भर्ती होने के बाद, देशभर से लोगों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. यह भी पढ़े: Rajnath Singh’s Health Deteriorates: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में भर्ती!

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की बिगड़ी तबियत

जगदीप धनखड़ 2022 से भारत के उपराष्ट्रपति बने

जगदीप धनखड़ ने भारत के चौदहवें उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति के रूप में 11 अगस्त 2022 में पदभार ग्रहण किया. इससे पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं.

जानें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

 

 

Share Now

\