VIDEO: ऑर्डर की वेज बिरयानी, भेजी नॉन वेज, युवती ने वीडियो जारी कर रोते हुए लगाया आरोप, ग्रेटर नोएडा की घटना
कई बार ऐसे मामले सामने आते है. जिसमें वेज खानेवालों को नॉन वेज भेज दिया जाता है. ऑनलाइन डिलीवरी करनेवाली कंपनियों की ओर से लगातार ये गलतियां हो रही है. अभी एक बार फिर ग्रेटर नोएडा में इसी तरह का मामला सामने आया है.
ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश: कई बार ऐसे मामले सामने आते है. जिसमें वेज खानेवालों को नॉन वेज भेज दिया जाता है. ऑनलाइन डिलीवरी करनेवाली कंपनियों की ओर से लगातार ये गलतियां हो रही है. एक बार फिर ग्रेटर नोएडा में इसी तरह का मामला सामने आया है. यहां रहनेवाली एक युवती को वेज की जगह नॉन वेज बिरयानी भेज दी गई. जिसके कारण युवती काफी नाराज हो गई और उसने रोते हुए वीडियो बनाया और स्विग्गी पर आरोप लगाया है.
युवती का आरोप है की उसने स्विग्गी से वेज बिरयानी ऑर्डर की थी. लेकिन युवती को नॉन वेज बिरयानी भेजी गई है. युवती ने रोते हुए बताया की मैं प्योर वेज हूं और इन्होने मुझे नॉन वेज बिरयानी भेज दी है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @News1IndiaTweet नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:‘Biryani’ in Lunch Box in UP Case: नॉन-वेज खाना लाने के कारण अमरोहा के प्राइवेट स्कूल से निकाले गए कक्षा 3 के छात्र की इलाहाबाद हाईकोर्ट ने की मदद
युवती को वेज की जगह भेजी नॉन बिरयानी
"मैं प्योर वेजिटेरियन हूं"#GreaterNoida
ऑनलाइन ऑर्डर की वेज बिरयानी,निकली चिकन बिरयानी
वेजिटेरियन युवती ने वीडियो जारी कर लगाया आरोप
वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल
नवरात्रों में जानबूझकर भेजा गई चिकन बिरयानी : युवती
ऑर्डर के बाद रेस्टोरेंट हो गया था बंद… pic.twitter.com/M5q9KpkItq
— News1India (@News1IndiaTweet) April 7, 2025
युवती ने रोते हुए बनाया वीडियो
इस युवती ने वेज बिरयानी ऑर्डर की थी, लेकिन उसे नॉन वेज बिरयानी भेज दी गई. युवती को पता नहीं होने के कारण उसने एक से दो बाइट खा भी लिए. इस दौरान युवती ने रोते हुए बताया कि उसने स्विग्गी से वेज बिरयानी ऑर्डर की थी. रेस्टोरेंट का नाम है लखनवी कबाब पराठा, ये बिसरख में है. इन्होने नॉन वेज बिरयानी भेजी है. युवती ने कहा की मैं प्योर वेज खानेवाली लड़की हूं और मुझे जानबूझकर नॉन वेज बिरयानी भेजी गई. ऑर्डर भेजने के बाद तुरंत रेस्टोरेंट बंद हो गया और कोई फोन नहीं लग रहा है.
युवती ने लगाया आरोप
युवती का आरोप है की उसे जानबूझकर नॉन वेज बिरयानी भेजी गई है. इस दौरान युवती काफी रोती है. इससे पहले भी कई वीडियो सामने आएं है. जहां पर वेज खानेवाले लोगों को नॉन वेज बिरयानी भेजने के मामले सामने आएं है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2025 11:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

