वंदे भारत मिशन: कुवैत में फंसे 123 भारतीयों को लेकर इंदौर पहुंचा विशेष विमान
कोविड-19 के प्रकोप के कारण कुवैत में फंसे 123 भारतीयों को लेकर कुवैत एयरवेज कॉर्पोरेशन (केएसी) का एक विमान बुधवार रात यहां देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा. हवाई अड्डे की निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि केएसी का विमान रात में 19:57 बजे इंदौर में उतरा.
इंदौर: कोविड-19 के प्रकोप के कारण कुवैत में फंसे 123 भारतीयों को लेकर कुवैत एयरवेज कॉर्पोरेशन (केएसी) का एक विमान बुधवार रात यहां देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा. हवाई अड्डे की निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि केएसी का विमान रात में 19:57 बजे इंदौर में उतरा. इस विशेष विमान के जरिये कुवैत से 123 भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया गया.
उन्होंने बताया कि सीमा शुल्क (कस्टम) विभाग और आव्रजन की औपचारिकताएं पूरी करने के साथ ही इन सभी यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है और उनके सामान को संक्रमणमुक्त किया जा रहा है. सान्याल ने बताया कि कुवैत से स्वदेश लौटे सभी यात्रियों को बसों से भोपाल भेजा जा रहा है जहां उन्हें 14 दिनों तक अनिवार्य पृथक-वास में रखा जायेगा.
यह भी पढ़ें- बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढकर 932 हुई
कोविड-19 के प्रकोप के कारण विभिन्न देशों में फंसे अपने नागरिकों को भारत "वंदे भारत अभियान" के तहत वापस ला रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 09:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

