देश

Uttarkashi Tunnel Rescue: रेस्क्यू ऑपरेशन में लगेगा और कितना वक्त.. कब बाहर आएंगे 41 मजदूर? जानिए NDMA ने क्या बताया

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में 14 दिन से फंसे 41 श्रमिकों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन फिलहाल रूका हुआ है. ऑगर मशीन से ड्रिलिंग के दौरान बार-बार आ रही बाधाओं के कारण रेस्क्यू अभियान को रोकना पड़ा है.

Uttarkashi Tunnel Rescue: रेस्क्यू ऑपरेशन में लगेगा और कितना वक्त.. कब बाहर आएंगे 41 मजदूर? जानिए NDMA ने क्या बताया
(Photo : X)

Uttarkashi Tunnel Rescue: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में 14 दिन से फंसे 41 श्रमिकों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन फिलहाल रूका हुआ है. ऑगर मशीन से ड्रिलिंग के दौरान बार-बार आ रही बाधाओं के कारण रेस्क्यू अभियान को रोकना पड़ा है. इस बीच राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने बताया, ''अच्छी खबर यह है कि अंदर फंसे 41 मजदूर ठीक हैं. उनके पास सभी चीजें जा रही हैं. मजदूरों के परिजन भी आ गए हैं, मजदूरों ने अपने परिजनों से बात भी की है. जहां तक बचाव अभियान का सवाल है, कुछ समस्याएं हैं जिनका हम सामना कर रहे हैं. ऑगर मशीन में क्षति हुई है और इसका कुछ हिस्सा बाहर नहीं आया है. ऑगर मशीन के उस हिस्से को बाहर लाने के लिए उन्नत मशीनरी की आवश्यकता है, जिसे भारतीय वायु सेना द्वारा हवाई मार्ग से लाया जा रहा है. यह जल्द ही सुरंग स्थल पर पहुंच जाएगा.''

हसनैन ने कहा कि हमें थोड़ा धैर्य रखना पड़ेगा. काम करने वालों पर किसी प्रकार का दवाब नहीं डालना है. याद रखना है कि जहां भी काम हो रहा है वे खतरनाक है. रेस्क्यू ऑपरेशन कब पूरा होगा.. यह सवाल पूछे जाने पर हसनैन ने कहा कि यह ऑपरेशन तकनीकी रूप से और चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है. पहले इतनी जटिलताएं नहीं थीं तो शायद मीडिया उस वक्त तक अपने आप अनुमान लगा रही थी कि शायद 2 दिन में या 3 दिन में मजदूरों को बाहर निकाल पाएंगे. लेकिन हमने अपनी तरफ से कभी टाइमलाइन नहीं दी है.

देखें वीडियो-

एनडीएम के सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने कहा कि यह बिल्कुल लड़ाई जैसा माहौल है और लड़ाई के माहौल में आप कभी किसी से नहीं पूछेंगे कि आपका ऑपरेशन कब खत्म होने वाला है?

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2023 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).