देश

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आंधी तूफान, ओलावृष्टि, बरसात की चेतावनी, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मौसम विभाग का पूवार्नुमान सही निकला. मंगलवार की रात अचानक मौसम ने करवट ली. तेज झक्कड़ हवाओं के साथ कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के कई इलाकों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई.

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आंधी तूफान, ओलावृष्टि, बरसात की चेतावनी, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
प्रतिकम्तक तस्वीर (Photo credits: Twitter/ANI)

देहरादून, 24 मई: उत्तराखंड में मौसम विभाग का पूवार्नुमान सही निकला. मंगलवार की रात अचानक मौसम ने करवट ली. तेज झक्कड़ हवाओं के साथ कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के कई इलाकों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 26 मई तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा. इसको लेकर ऑरेंज तथा येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 24 मई को राज्य के जनपदों में गर्जन के साथ कहीं कहीं तीव्र बौछार होने, ओलावृष्टि, बज्रपात और 30 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ हवाएं चलने की संभावना है. यह भी पढ़ें: Delhi Weather: दिल्ली में तेज हवाओं, हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद

जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं राज्य के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कही भारी बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक 26 मई को राज्य के जनपदों में गरज चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2023 01:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).