Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आंधी तूफान के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य में अगले चार दिन 11 जून से 14 जून तक गरज चमक के साथ बारिश, आंधी तूफान ओलावृष्टि का यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञान केंद्र ने इस दौरान लोगों से एहतियात बरतने की सलाह भी दी है.

Representative Image | Photo: PTI

देहरादून: उत्तराखंड में रविवार से पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य में अगले चार दिन 11 जून से 14 जून तक गरज चमक के साथ बारिश, आंधी तूफान ओलावृष्टि का यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञान केंद्र ने इस दौरान लोगों से एहतियात बरतने की सलाह भी दी है. Delhi Weather: आने वाले दिनों में बढ़ेगा गर्मी का प्रकोप, अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान.

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूवार्नुमान के मुताबिक रविवार 11 जून को राज्य के 7 जनपदों, उधम सिंह नगर, नैनीताल, देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, टिहरी और पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश ओलावृष्टि के साथ ही 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ हवाएं चलने की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

इसके अलावा राज्य के शेष जनपदों में गरज चमक के साथ बारिश ओलावृष्टि के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग ने 11 जून से 14 जून तक ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सचेत करते हुए कहा कि कहीं कहीं बिजली गिरने से जान माल की हानि हो सकती है तथा ओलावृष्टि वृक्षारोपण और बागवानी को खतरा हो सकता है. उन्होंने लोगों से खुले स्थानों पर ना जाने और ओलावृष्टि के समय अपने मवेशियों को घर के अंदर बांधे रहने की सलाह दी है.

Share Now

संबंधित खबरें

Masoom Sharma FIR: देहरादून में डीएवी कॉलेज कार्यक्रम में विवादित टिप्पणी का मामला, गायक मासूम शर्मा पर के खिलाफ केस दर्ज

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु समेत अन्य शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम, IMD से जानें वेदर का ताज अपडेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट