देश

Uttarakhand: घर के बाहर खेल रहे 2 वर्षीय बच्चे पर मां के सामने अज्ञात शख्स ने डाला एसिड, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

देहरादून के कोतवाली क्षेत्र के तिलक रोड के पास घर के बाहर अपनी मां के साथ खेल रहे बच्चे पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने एसिड डाल दिया. आरोपी पकड़ा ना जाए बच्चे की चीख पुकार के बाद वह वहां से फरार हो गया.

Uttarakhand: घर के बाहर खेल रहे 2 वर्षीय बच्चे पर मां के सामने अज्ञात शख्स ने डाला एसिड, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
प्रतिकात्मक तस्वीर- एसिड (Photo Credits: File Photo)

देहरादून के कोतवाली क्षेत्र के तिलक रोड (Tilak Road) के पास घर के बाहर अपनी मां के साथ खेल रहे बच्चे पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने एसिड (Acid)  डाल दिया. आरोपी पकड़ा ना जाए बच्चे की चीख पुकार के बाद वह वहां से फरार हो गया. आनन- फानन में घर के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को देने के बाद अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां पर बच्चे का इलाज चल रहा है. बच्चे के लिए राहत की बात है कि उसके नीचे के हिस्से कपडे पर एसिड पड़ा है.

कोतवाली पुलिस (Kotwali Police) के अनुसार तिलक रोड के पास रहने वाले महेश कटारिया (Mahesh Kataria) का बेटा रूद्र कटारिया (Rudra Kataria) जिसकी उम्र दो साल है. तिलक रोड के पास करीब 8:30 बजे घर के बाहर खेल रहा था. बच्चे की मां हिमांशी कटारिया भी उसके साथ थी. इसी बीच अचानक से एक शख्स आया और उनके बच्चे पर एसिड भेंक दिया. यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश: मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने महिला पर फेंका एसिड, चेहरा बुरी तरह जला

फिलहाल बच्चे का इलाज एसपीएस राजकीय अस्पताल (SPS Government Hospital) में चल रहा है. पुलिस पीड़ित बच्चे के पिता महेश कटारिया के शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2022 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).