Uttarakhand Shocker: उत्तराखंड के रुद्रपुर में दुकान में चोरी के शक में मालिक ने लड़के को बेरहमी से पीटा, Video वायरल होने पर लोग भड़के
उत्तराखंड के रुद्रपुर से एक लड़के की पिटाई मामला सामने आया है. यहां एक दुकान में चोरी के शव में दुकान के मालिक ने लड़के को बेरहमी से पीटा है. जिससे वह लहूलहान हो गया.
Uttarakhand Shocker: उत्तराखंड के रुद्रपुर से एक लड़के की पिटाई मामला सामने आया है. यहां एक दुकान में चोरी के शव में दुकान के मालिक ने लड़के को बेरहमी से पीटा है. जिससे वह लहूलहान हो गया. हैरान कर देने वाली बात है कि लड़के को लोगों के सामने पीटा जा रहा है. इस बीच वह बचाने की गुहार भी लगा रहा है. लेकिन कोई बचाने के लिए आगे नहीं आ रहा है. इसी बीच किसी ने बेरहम दुकानदार का वीडियो बना लिया. जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर जिले के एसएसपी एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने मामले का संज्ञान लेते हुए एसएचओ को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. जानकारी के अनुसार मामला रुद्रपुर के आदर्श कालोनी क्षेत्र का है. जहां पर शनिवार दोपहर लड़के की पिटाई करने वाले दुकानदार ने चोरी के शक में इस मासूम को पकड़ने के बाद उसे बेहरमी से पाहे लात घूसों से पहले पीटा. इससे भी दिल उसका नहीं बहरा तो उसने डंडे से भी पीटाई की. यह भी पढ़े: Video: मोबाइल चोरी के शक में नाबालिग को दी तालिबानी सजा, पोल से बांधकर पीटा, उत्तरप्रदेश के उन्नाव की घटना का वीडियो आया सामने
चोरी के शक में लड़के की पिटाई:
⚠️ Disturbing Visual⚠️
उत्तराखंड : रुद्रपुर में दुकान से चोरी के शक में एक लड़के को बर्बरता से पीटा गया।@UdhamSNagarPol इस लठैत दुकानदार को अरेस्ट कीजिए। इसका बस चले तो ये जान से ही मार डालता। pic.twitter.com/LKrXt2Ko7i
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) August 4, 2024
एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी (SSP Dr. Manjunath TC) के निर्देश पर एसएचओ रुद्रपुर ने आरोपी दुकानकार के खुलफ केस दर्ज मामले की जांच में जुट गई है. वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर जिसे देखने के बाद लोग गुस्से में हैं. लोगों की मांग है कि आरोपी दुकानदार के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2024 05:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

