एजेंसी न्यूज

Uttarakhand Glacier Burst: उत्तराखंड आपदा के हादसे में UP के 59 लोग लापता, राहत आयुक्त संजय गोयल ने जारी किया बयान

उत्तराखंड में चमोली जिले के जोशीमठ में सात फरवरी को हुए हिमस्खलन के बाद से उत्तर प्रदेश के 59 लोग अब भी लापता हैं. उत्तर प्रदेश के नौ लोगों की इस आपदा के कारण मौत हो चुकी है.

Uttarakhand Glacier Burst: उत्तराखंड आपदा के हादसे में UP के 59 लोग लापता, राहत आयुक्त संजय गोयल ने जारी किया बयान
उत्तराखंड हादसा (Photo Credits ANI)

लखनऊ, उत्तराखंड (Uttarakhand) में चमोली जिले के जोशीमठ में सात फरवरी को हुए हिमस्खलन के बाद से उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के 59 लोग अब भी लापता हैं. उत्तर प्रदेश के नौ लोगों की इस आपदा के कारण मौत हो चुकी है.

उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त संजय गोयल ने यहां जारी एक बयान में कहा, ‘‘उत्तराखंड में चमोली जिले के जोशीमठ में ग्लेशियर टूटने की घटना के चलते 14 फरवरी तक उत्तर प्रदेश के नौ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 59 लोग अभी भी लापता हैं और राज्य के 23 लोगों को बचा लिया गया है.’’ यह भी पढ़े: Uttarakhand Glacier Burst: उत्तराखंड हादसे में UP के 64 लोग अभी भी लापता

बयान के मुताबिक, लापता 59 लोगों में से 30 लखीमपुर खीरी के हैं. इसके बाद सहारनपुर के 10, श्रावस्ती के पांच, रायबरेली के दो और सोनभद्र, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, मिर्जापुर, मथुरा, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया,चंदौली, बुलदंशहर, आजमगढ़ और अमरोहा के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2021 12:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).