देश

देहरादून: बोर्डिंग स्कूल में कई छात्रों ने छात्रा संग किया गैंगरेप, डायरेक्ट समेत 5 लोग गिरफ्तार

बता दें कि लड़की के मां-बाप में के बीच झगड़ा रहता है तो वे उनसे मिलने भी नहीं आ पाते हैं. छोटी लड़की की तबियत जब कुछ दिन पहले बिगड़ी तो उसने अपनी बड़ी बहन को सारी बात बताई और फिर जाकर यह खुलासा हुआ

देहरादून: बोर्डिंग स्कूल में कई छात्रों ने छात्रा संग किया गैंगरेप, डायरेक्ट समेत 5 लोग गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां एक बोर्डिंग स्कूल में 10वीं की एक छात्रा का गैंगरेप का मामला सामने आया है. खबरों के मुताबिक लड़की के साथ स्कूल के परिसर में उसका गैंगरेप हुआ है. वहीं इस घटना की जानकारी मिलने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया और आनफानन पुलिस ने कर्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने जिन्हें गिरफ्तार किया उसमें स्कूल के डायरेक्टर, प्रिंसिपल, एक अफसर की पत्नी शामिल है. वहीं इस घटना में पुलिस को चार नाबालिग पर भी शक है. खबरों के मुताबिक पीड़ित लड़की ने अपनी आपबीती जब स्कूल के प्रबंधन को बताई तो सभी ने उसे चुप रहने की सालाह दी और उन्होंने भी इसे दबाने का प्रयास किया. लेकिन छात्रा के गर्भवती होने का प्रकरण जब एसएसपी के संज्ञान में आया. जिसके बाद जांच शुरू हो गई.

वहीं इस घटना के बाद पुलिस एसडीएम विकासनगर और बाल कल्याण समिति के साथ स्कूल पहुंची कर जानकारी जुटाई. बता दें कि लड़की के मां-बाप में के बीच झगड़ा रहता है तो वे उनसे मिलने भी नहीं आ पाते हैं. छोटी लड़की की तबियत जब कुछ दिन पहले बिगड़ी तो उसने अपनी बड़ी बहन को सारी बात बताई और फिर जाकर यह खुलासा हुआ.

गौरतलब हो कि पिछले सप्ताह रेवाड़ी में सीबीएसई की टॉपर और राष्ट्रपति से सम्मानित छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ. अब देहरादून में भी गैंगरेप की इस घटना ने लड़कियों की सुरक्षा की कलई खोल दी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2018 11:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).