Uttarakhand Bus Accident: उत्तरकाशी बस हादसे में 7 की मौत, 27 घायल, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो

उत्तरकाशी में रविवार को हुए हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है. वहीं 27 लोग जख्मी हुए है. हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि उत्तरकाशी बस हादसे के घायलों को तुरंत हवाई एम्बुलेंस से हायर सेंटर लाया जाए

Uttarakhand Bus Accident-Photo Credits Twitter

Uttarakhand Bus Accident Video: उत्तरकाशी में रविवार को श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है. वहीं 27 लोग जख्मी हुए है. हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि उत्तरकाशी बस हादसे के घायलों को तुरंत हवाई एम्बुलेंस से हायर सेंटर लाया जाए. मुख्यमंत्री ने ये आदेश अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और डीजीपी को दे दिए हैं. मुख्यमंत्री ने जिले के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद को भी घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं.

इस हादसे में अब तक 7 शव बरामद हुए हैं. जबकि एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना है। वहीं, 27 लोग हादसे में घायल बताए जा रहे हैं.

Video:

जानकारी के अनुसार ये सभी श्रद्धालु गुजरात के रहने वाले थे. रविवार को सभी गंगोत्री धाम से दर्शन कर लौट रहे थे. इस बीच तीर्थ यात्रियों की बस रविवार शाम को गंगनानी के पास और नियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. जिसके बाद यह हादसा हो गया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड