Uttarakhand Bus Accident: उत्तरकाशी बस हादसे में 7 की मौत, 27 घायल, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो
उत्तरकाशी में रविवार को हुए हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है. वहीं 27 लोग जख्मी हुए है. हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि उत्तरकाशी बस हादसे के घायलों को तुरंत हवाई एम्बुलेंस से हायर सेंटर लाया जाए
Uttarakhand Bus Accident Video: उत्तरकाशी में रविवार को श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है. वहीं 27 लोग जख्मी हुए है. हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि उत्तरकाशी बस हादसे के घायलों को तुरंत हवाई एम्बुलेंस से हायर सेंटर लाया जाए. मुख्यमंत्री ने ये आदेश अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और डीजीपी को दे दिए हैं. मुख्यमंत्री ने जिले के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद को भी घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं.
इस हादसे में अब तक 7 शव बरामद हुए हैं. जबकि एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना है। वहीं, 27 लोग हादसे में घायल बताए जा रहे हैं.
Video:
#Bus_accident on Gangotri Highway.6 died 27 injured when the uncontrolled bus fell into a ditch near Gangnani in Uttarkashi. The bus was going from Gangotri.#SlavaUkraini #Luna25 #BusAccident #Dunki #ElvishaYadav #Chandrayaan_3 #TejRan #Luna25 #Messi𓃵 #GOAT𓃵 pic.twitter.com/nWOHlqZiqk
— ANJALI ARORA 💃 🦋💯 Follow Back (@IAMANJALI143) August 20, 2023
जानकारी के अनुसार ये सभी श्रद्धालु गुजरात के रहने वाले थे. रविवार को सभी गंगोत्री धाम से दर्शन कर लौट रहे थे. इस बीच तीर्थ यात्रियों की बस रविवार शाम को गंगनानी के पास और नियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. जिसके बाद यह हादसा हो गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2023 08:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

