Uttarakhand: त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे के बाद ये नेता बन सकता है राज्य का मुखिया
उत्तराखंड तेजी से बदलते घटनाक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. जानाकारी के लिए बताना चाहेंगे कि बुधवार सुबह 11 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी.
उत्तराखंड 9 मार्च : उत्तराखंड (Uttarakhand) तेजी से बदलते घटनाक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (Chief Minister Trivendra Singh Rawat) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. जानाकारी के लिए बताना चाहेंगे कि बुधवार सुबह 11 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी. जिसके बाद मुख्यमंत्री वर्तमान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस्तीफा (Resigns) दिया है. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक मुख्यमंत्री पद की दौड़ में अब त्रिवेंद्र सिंह रावत के खास धन सिंह रावत का नाम सबसे आगे चल रहा है.
वहीं मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के पश्चात मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, ''मेरी पार्टी ने मुझे बड़े मौके दिए, एक छोटे से गांव में जन्म लिया, कभी सोचा भी नहीं था कि पार्टी मुझे इतना बड़ा सम्मान देगी और सीएम बनाएगी, चार साल सेवा करने का मौका दिया. यह भी पढ़ें : Uttarakhand: उत्तराखंड में खत्म हुआ सियासी घमासान, त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिया CM पद से इस्तीफा
सामूहिक रूप से फैसला लिया कि अब सीएम बनने का मौका किसी और को देना चाहिए. कल 10 बजे पार्टी विधायक दल की बैठक है, जिनको भी कल दायित्व मिलेगा उनके लिए बहुत शुभकामनाएं.''
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2021 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

