देश

Uttarakhand: बाघों की गणना के बाद, सीएम धामी जारी करेंगे उत्तराखंड में गुलदारों की संख्या के आंकड़े

बाघों की गणना के बाद अब उत्तराखंड में शुक्रवार को गुलदारों की संख्या के आंकड़े भी जारी कर दिए जाएंगे. शुक्रवार को सचिवालय में होने वाली राज्य वन्य जीव बोर्ड की मीटिंग में सीएम पुष्कर सिंह धामी ये आंकड़े जारी करेंगे.

Uttarakhand: बाघों की गणना के बाद, सीएम धामी जारी करेंगे उत्तराखंड में गुलदारों की संख्या के आंकड़े
CM Dhami (Photo Credit: Facebook)

देहरादून, 4 अगस्त: बाघों की गणना के बाद अब उत्तराखंड में शुक्रवार को गुलदारों की संख्या के आंकड़े भी जारी कर दिए जाएंगे. शुक्रवार को सचिवालय में होने वाली राज्य वन्य जीव बोर्ड की मीटिंग में सीएम पुष्कर सिंह धामी ये आंकड़े जारी करेंगे. गुलदार के साथ ही बंदर और लंगूर की संख्या के आंकड़े भी जारी किए जाएंगे. यह भी पढ़ें: In-Situ Slum Rehabilitation Project: दिल्ली में मकान का सपना पूरा होने पर लाभार्थी महिलाओं ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर जताया आभार

गुलदार, बंदर, लंगूरों की गणना भारतीय वन्य जीव संस्थान और वन विभाग ने कंबाइन रूप से की है. उत्तराखंड में ये गुलदार, बंदर, लंगूर तीनों ही लोगों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बने हुए हैं. पहाड़ों में बंदरों के कारण लोगों ने खेती करना छोड़ दिया, तो गुलदार के कारण कई क्षेत्रों में आज भी कर्फ्यू जैसी स्थिति बनी हुई है. उत्तराखंड में 2008 में आखिर बार गुलदारो की गणना की गई थी। तब कुल गुलदारों की संख्या 2,335 थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2023 12:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).