देश

Uttarakhand: पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 9 की मौत और दो घायल (Video)

आईजी कुमाऊं ने कहा, "पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी ब्लॉक में होकरा में कार खाई में गिर गई. पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. मंदिर में दर्शन करने जा रहे ये लोग बागेश्वर के रहने वाले थे."

Uttarakhand: पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 9 की मौत और दो घायल (Video)
Pithoragarh Accident | Photo: Facebook

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ (Pithoragarh) में एसयूवी कार के खाई में गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. कुमाऊं के महानिरीक्षक (आईजी) नीलेश आनंद भरणे ने कहा, "बोलेरो कार में सवार 11 लोगों में से 9 की मौत हो गई. दो अन्य भी बुरी तरह घायल हैं और उनकी हालत गंभीर है." यह घटना पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी ब्लॉक के होकरा में हुई. पुलिस ने बताया कि मृतक राज्य के बागेश्वर जिले के सामा गांव से होकरा में कोकिला देवी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे. Viral Video: रिवर राफ्टिंग के दौरान तेज लहरों की वजह से बिगड़ा संतुलन, उछलकर नदी में गिर पड़े लोग. 

आईजी कुमाऊं ने कहा, "पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी (Munsyari) ब्लॉक में होकरा में कार खाई में गिर गई. पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. मंदिर में दर्शन करने जा रहे ये लोग बागेश्वर के रहने वाले थे." पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर हैं.

Video:

सीएम धामी ने जताया शोक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और कहा, ''बागेश्वर के शामा से पिथौरागढ़ के नाचनी की ओर आ रहे एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई लोगों के हताहत होने की बेहद दुखद खबर मिली है. राहत और बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर बचाव दल रवाना कर दिया गया है.'' मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति देने की प्रार्थना करता हूं. ओम शांति: शांति: शांति.''

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2023 03:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).