देश

Uttarakhand: ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर सड़क हादसे में 11 यात्री घायल

उत्तराखंड के श्रीनगर में बुधवार सुबह को ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर एक ट्रोला और सूमो गाड़ी की आमने सामने की टक्कर हो गई. सूमो में सवार सभी 11 यात्री घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Uttarakhand: ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर सड़क हादसे में 11 यात्री घायल
Road Accident (img: File photo)

श्रीनगर (उत्तराखंड), 22 मई : उत्तराखंड के श्रीनगर में बुधवार सुबह को ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर एक ट्रोला और सूमो गाड़ी की आमने सामने की टक्कर हो गई. सूमो में सवार सभी 11 यात्री घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना बागवान क्षेत्र में ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर हुई. सूमो गाड़ी (यूए 07एम5229) श्रीनगर से ऋषिकेश की तरफ आ रही थी. तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रोला (पीबी 13 बीआर 4640) से उसकी टक्कर हो गई. सूमो में 11 लोग सवार थे. स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को कीर्तिनगर के श्रीकोट अस्पताल में भर्ती कराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि सूमो का आगे का हिस्सा अंदर धंस गया. यह भी पढ़ें : UP Shocker: यूपी के देवरिया में पुलिस की थर्ड डिग्री टॉर्चर से युवक की मौत!, पत्नी ने चौकी इंचार्ज और तीन पुलिसकर्मियों पर लगाया हत्या का आरोप

घायलों में चार यात्री अहमदाबाद गुजरात के, तीन दिल्ली के और एक-एक गाजियाबाद तथा मथुरा का है. वाहन चालक ऋषिकेश का रहने वाला है. एक यात्री कहां से है, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है ट्रोला का जो चालक उत्तर प्रदेश के फतेहपुर का रहने वाला बताया जा रहा है. उसकी तलाश की जा रही है. हादसे के बाद से ट्रोला चालक फरार है.

हर साल चारधाम यात्रा के समय यहां कई हादसे होते हैं. इस बार भी जब यात्रा शुरू हुई, उसी दिन हरियाणा के यात्रियों की गाड़ी पर पहाड़ी से एक बड़ा बोल्डर आ गिरा था जिसमें सभी चारों यात्री घायल हो गए थे. इसके बाद गंगोत्री हाईवे पर 18 यात्रियों की ट्रेवल गाड़ी का ब्रेक फेल होने से आठ श्रद्धालुओं को चोट लगी थी. इसके बाद यमुनोत्री हाईवे पर हादसा हुआ था.

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2024 12:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).