देश

UP Shocker: शराबी पिता की हैवानियत! रात में रोने पर डेढ़ महीने के बच्चे की पटक-पटककर ली जान

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक शराबी पिता ने क्रूरता की सारी हदें पार दी. शख्स ने रात में रोने पर अपने डेढ़ माह के मासूम बच्चे को जमीन पर पटक-पटककर मार डाला.

UP Shocker: शराबी पिता की हैवानियत! रात में रोने पर डेढ़ महीने के बच्चे की पटक-पटककर ली जान
New Born Baby | Photo: PTI

कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक शराबी पिता ने क्रूरता की सारी हदें पार दी. शख्स ने रात में रोने पर अपने डेढ़ माह के मासूम बच्चे को जमीन पर पटक-पटककर मार डाला. घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया. सुबह घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया. Odisha Shocker: पिता बना हैवान! पांच साल के बेटे की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश.

घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र के केसारी गांव की है. पुलिस ने बताया कि केसारी गांव में एक पिता ने अपने डेढ़ माह के मासूम बच्चे की जमीन पर पटककर हत्या कर दी. इस संबंध में मृतक बच्चे की मां मुस्कान कुशवाहा की ने अपने पति रवि कुमार मौर्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है.

आरोपी पिता अभी अभी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तलाश जारी है. जानकारी के मुताबिक केसारी गांव के रहने वाले रवि कुमार मौर्य ने गांव के ही मुस्कान कुशवाहा से दो साल पहले प्रेम विवाह किया था. डेढ़ महीने पहले मुस्कान कुशवाहा ने एक बच्चे को जन्म दिया.

महिला ने पुलिस को बता कि उसका पति रवि कुमार शराब का आदि है. वह आये दिन उसके साथ शराब के नशे में मारपीट करता था. गुरुवार को दोनों के बीच झगड़ा हुआ जिसे तंग आकर उसकी पत्नी अपने मायके चली गई. रात 10 बजे जब उसकी पत्नी आई तो कुछ देर बाद दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ. इसी दौराम रात करीब 10:30 बजे बच्चा रोया तो उसने जमीन पर पटक-पटक कर उसे मारा डाला और मौके से फरार हो गया. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2023 02:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).