देश

Odisha Shocker: पिता बना हैवान! पांच साल के बेटे की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

स्थानीय लोगों ने नाबालिग के शव को देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है.

Odisha Shocker: पिता बना हैवान! पांच साल के बेटे की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश
Representative Image | Photo: PTI

राउरकेला: ओडिशा (Odisha) के सुंदरगढ़ जिले से एक बेहद ही हैरान कर देने वाली घटना हुई है. यहां एक शख्स ने अपने 5 साल के बेटे की हत्या कर उसे फंदे पर लटका लिया. पारिवारिक विवाद के चलते शख्स ने अपने बेटे की हत्या कर दी. घटना जिले के राउरकेला के सीतलपाड़ा बस्ती से सामने आई है. जानकारी के मुताबिक पति का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसकी पत्नी घर छोड़कर चली गई थी. गुस्से में आकर शख्स ने अपने 5 साल के बेटे की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया. Odisha Train Accident: ओडिशा ट्रेन हादसे में हुई मां की मौत... सरकारी नौकरी के लिए शख्स ने रची झूठी कहानी. 

स्थानीय लोगों ने नाबालिग के शव को देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है.

आरोपी पिता हिरासत में 

बेटे ने की पिता की हत्या

इससे पहले ओडिशा के पुरी जिले में नशे में धुत एक युवक ने पिता द्वारा शराब पीने पर आपत्ति जताने पर पीट-पीट कर मार डाला. मृतक की पहचान हृषिकेश प्रधान (60) के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी मदन मोहन प्रधान (28) को हिरासत में लिया है. पुलिस के मुताबिक शराब के नशे में धुत आरोपी रोजाना नशे की हालत में घर आता था.

बुधवार 31 मई को अपने पिता के साथ कहासुनी के बाद, मदन मोहन ने लकड़ी के एक डंडे से अपने पिता पर हमला कर दिया और ऋषिकेश की मौके पर ही मौत हो गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2023 11:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).