देश

उत्तर प्रदेश: बांदा जिले में बीएड के छात्र ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, नौकरी ना मिलने से था परेशान

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र के जरैली कोठी मोहल्ला में किराए पर रह एक बीएड छात्र ने नौकरी न मिलने की वजह से कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

उत्तर प्रदेश: बांदा जिले में  बीएड के छात्र ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, नौकरी ना मिलने से था परेशान
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र के जरैली कोठी मोहल्ला में किराए पर रह एक बीएड छात्र ने नौकरी न मिलने की वजह से कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. नगर कोतवाली प्रभारी (SHO) बलजीत सिंह (Baljit Sigh) ने सोमवार को बताया कि रविवार को जरैली कोठी में बीएड के छात्र नागेंद्र सिंह (25) का शव कमरे की छत में लगे हुक से रस्सी के फंदे में लटका हुआ बरामद किया गया. उन्होंने बताया ‘‘कमरे की तलाशी लेने पर एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें मृतक ने नौकरी न मिल पाने को आत्महत्या का कारण बताया है.’’

सिंह ने बताया, ‘‘सुसाइड नोट जांच के लिए भेजा गया है. मृतक मरका क्षेत्र के सांडा गांव का निवासी था. वह बबेरू के एक डिग्री कॉलेज में बीएड प्रथम वर्ष का छात्र था.पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दी गई है.’’ यह भी पढ़े: IIT गुवाहाटी की छात्रा ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- मुझे टीचर बनना था इंजीनियर नहीं

वहीं इस घटना के बाद परिवार वाले काफी सदमे में हैं और पूरे परिवार का रो- रो कर बुरा हाल हो रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2019 01:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).