Uttar Pradesh: मेरठ के सदर बाजार में छात्रा के साथ छेड़छाड़ करना मनचलों को पड़ा भारी, जमकर हुई पिटाई, देखें वीडियो
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में स्थित सदर बाजार में स्कूली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. इस दौरान एक छात्रा ने दो मनचलों को धर दबोचा और उनकी जमकर पिटाई की. इस वाकये की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूली छात्रा मनचलों की जमकर क्लास लगा रही है.
लखनऊ, 13 मार्च: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) जिले में स्थित सदर बाजार (Sadar Bazaar) में स्कूली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. इस दौरान एक छात्रा ने दो मनचलों को धर दबोचा और उनकी जमकर पिटाई की. इस वाकये की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूली छात्रा मनचलों की जमकर क्लास लगा रही है.
बताया जा रहा है कि जब छात्रा स्कूल जा रही थी उसी दौरान सदर बाजार में दो मनचलों ने उनके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी. आरोपी युवकों का नाम अरुण और शिवम बताया जा रहा है. दोनों आरोपियों ने सर्वप्रथम छात्रा के साथ बदतमीजी की उसके बाद उन्होंने उसका मोबाइल नंबर मांगा. इसके पश्चात् छात्रा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया.
उप्र के मेरठ में स्कूल से निकली छात्राओं से सरेबाजार छेड़छाड़। छात्रा ने आरोपी को डंडे से पीटा। अरुण व शिवम नाम के दो आरोपी गिरफ्तार। #Meerut #Up👇🏻👇🏻 @ghaziabadpolice @Uppolice @igrangemeerut pic.twitter.com/ohEHFIO3qc
— khalid choudhary (@Khalidptarkar) March 12, 2021
पीड़ित छात्रा ने दोनों युवकों को वहीं पकड़कर खुब पिटा. इसके अलावा जब इस शर्मनाक मामले की पता पुलिस को लगी तो पुलिस ने भी दोनों मनचलों की जमकर धुनाई की. छात्रा ने थाने में तहरीर देकर दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है. थाना प्रभारी विजेंद्र राणा के अनुसार दोनों आरोपी युवकों से पुछ्ताक्ष जारी है. आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2021 04:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

