देश

यूपी में गर्भवती महिला ने चलती बाइक पर दिया बच्ची को जन्म

उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के एक गांव में समय से एंबुलेंस न पहुंचने पर मंगलवार को एक प्रसूता को बाइक से अस्पताल ले जाया जा रहा था, और उसने चलती बाइक पर ही बच्ची को जन्म दे दिया. प्रसूता के अनुसार, "चलती बाइक पर ही बच्ची का जन्म होने पर साथ में बैठी अपनी सास को उसने आवाज दी. बाइक रुकते ही वह नवजात बच्ची को लेकर गिर गई थी, जिससे दोनों (जच्चा-बच्चा) को मामूली चोंटें आई हैं."

यूपी में गर्भवती महिला ने चलती बाइक पर दिया बच्ची को जन्म
प्रतीकात्मक तस्वीर ([Photo Credits: Unsplash)

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में चित्रकूट (Chitrakoot) जिले के एक गांव में समय से एंबुलेंस न पहुंचने पर मंगलवार को एक प्रसूता को बाइक (Bike) से अस्पताल ले जाया जा रहा था, और उसने चलती बाइक पर ही बच्ची को जन्म दे दिया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहाड़ी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ध्रुव कुमार ने बुधवार को बताया, "मंगलवार दोपहर कलवार बुजुर्ग गांव के रहने वाले कुशल विश्वकर्मा की पत्नी लवली को प्रसव दर्द हुआ, लेकिन जब टोलफ्री नम्बर 102 और 108 में फोन करने के दो घण्टे तक एंबुलेंस गांव नहीं पहुंची, तब परिजन उसे बाइक (मोटरसाइकिल) से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ला रहे थे. इसी दौरान अस्पताल से 40 मीटर दूर पहले ही उसने चलती बाइक पर ही एक बच्ची को जन्म दे दिया."

उन्होंने बताया, "सूचना पर पहुंचे स्वास्थ्यकर्मियों ने सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है, जहां दोनों स्वस्थ्य हैं." यह भी पढ़ें- चलती ट्रेन में गर्भवती महिला को हुई प्रसव पीड़ा, डॉक्टर नहीं मिला तो TTE ने ही कराई डिलीवरी, रेलवे ने की तारीफ

प्रसूता के अनुसार, "चलती बाइक पर ही बच्ची का जन्म होने पर साथ में बैठी अपनी सास को उसने आवाज दी. बाइक रुकते ही वह नवजात बच्ची को लेकर गिर गई थी, जिससे दोनों (जच्चा-बच्चा) को मामूली चोंटें आई हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2019 08:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).