देश

Shocking! पत्नी को बच्चा नहीं होने पर पति ने प्राइवेट पार्ट में डाला नमक-मिर्च, निर्वस्त्र कर घर से निकाला

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है. जी हां उन्नाव के बांगरमऊ छेत्र की निवासी एक महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने उसे बेरहमी से इसलिए पीटा क्योंकि वह उन्हें संतान सुख नहीं दे पा रही थी.

Shocking! पत्नी को बच्चा नहीं होने पर पति ने प्राइवेट पार्ट में डाला नमक-मिर्च, निर्वस्त्र कर घर से निकाला
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: File Photo)

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है. जी हां उन्नाव के बांगरमऊ छेत्र की निवासी एक महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने उसे बेरहमी से इसलिए पीटा क्योंकि वह उन्हें संतान सुख नहीं दे पा रही थी. आरोपियों का गुस्सा यहां तक शांत नही हुआ तो उन्होंने अबला नारी के प्राइवेट पार्ट में नमक और मिर्ची झोक दिया, और उसे निर्वस्त्र करके बेल्ट से बुरी तरीके से पीटा, और उसके सिर के सारे बाल काट दिए. उसके बाद आरोपियों ने महिला को घर से बाहर निकाल दिया.

महिला का कहना है कि वो किसी तरह खुद को अखबारों से ढककर पुलिस के पास आई. घटना के बाद पीड़ित को उसके मायके भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद से पीड़ित अवसाद में चली गई है.

पुलिस ने आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, और आरोपियों की तलाश जारी कर दी है. बताया जा रहा है कि घटना के बाद से सभी आरोपी अपने घर से फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है. हम आपको बता दे कि बीते दिनों उत्तर प्रदेश के आगरा में भी पत्नी के संतान सुख न देने से पति ने कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2018 01:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).