Uttar Pradesh: आग में घिरने से हुई यूपी की लड़की की मौत

बांदा जिले में एक कपड़ा व्यापारी की दुकान के साथ ही निवास में भीषण आग लगने से 14 वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

बांदा (उत्तर प्रदेश), 16 अप्रैल : बांदा जिले (Banda District) में एक कपड़ा व्यापारी की दुकान के साथ ही निवास में भीषण आग (Fire) लगने से 14 वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई. जबकि घर के तीन सदस्य इस अनहोनी से खुद को बचाने में कामयाब रहे, लेकिन लड़की खुशी गुप्ता को नहीं बचाया जा सका. कालिंजर इंस्पेक्टर राजीव यादव (Rajiv Yadav) ने कहा, "कपड़ा व्यापारी रमेश गुप्ता की बेटी खुशी दो मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर फंस गई जिससे उसकी मौत हो गई. आग की लपटों में घिरने के बाद ही उसका शव बरामद किया गया." यह घटना गुरुवार तड़के हुई. स्थानीय लोगों ने कहा कि, उन्होंने आधी रात के बाद से घर में चीखें सुनी.

जब वे घटनास्थल पर पहुंचे, तो उन्होंने गुप्ता के कपड़े के शोरूम और उनके घर की पहली मंजिल को आग की लपटों से घिरा पाया. उन्होंने तुरंत फायर डिपार्टमेंट और पुलिस कंट्रोल रूम को अलर्ट किया. कई लोगों को आग बुझाने के काम पर लगाया गया. गुरुवार सुबह तक आग पर काबू पाया जा सका. दमकल विभाग की शुरुआती जांच से पता चला कि दुकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. यह भी पढ़ें : Delhi Weekend Curfew: वीकेंड कर्फ्यू के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो ने जारी किया ये अहम बयान

रमेश गुप्ता की पत्नी मोहिनी, उनकी 14 साल की बेटी खुशी और 10 साल का बेटा आर्यन घर की पहली मंजिल पर रहते थे. आग लगते ही रमेश, उसकी पत्नी और बेटा भागने में कामयाब हो गए लेकिन खुशी फंस गई. बाद में, खुशी का जला हुआ शव घर की सीढ़ियों से बरामद हुआ. परिवार के सदस्यों ने कहा कि, खुशी शायद अपना मोबाइल फोन लाने के लिए अंदर गई थी, उसी दौरान यह हादसा हुआ और वह आग में फंस गई.

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, April 5, 2026: शादी के सीजन में सोना खरीदने वालों को राहत! गोल्ड की कीमतों में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों में 22K-24K के आज के ताजा रेट

Weather Forecast Today, April 5: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, मुंबई और चेन्नई में उमस भरी गर्मी; जानें देश के अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड